मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी चुनाव से पहले BJP-BSP को बड़ा झटका: बीजेपी MLA जय चौबे, बसपा MLA विनय शंकर तिवारी,पूर्व सांसद कुशल तिवारी और गणेश शंकर पांडेय समेत कई नेता सपा में शामिल

लखनऊ: भाजपा विधायक दिग्विजय नारायण चौबे उर्फ जय चौबे, बसपा से निष्कासित विधायक विनय शंकर तिवारी ,पूर्व सांसद कुशल तिवारी और विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय लखनऊ में पार्टी प्रमुख अखिलेश…

यूपी चुनाव से पहले BJP-BSP को बड़ा झटका: बीजेपी MLA जय चौबे, बसपा MLA विनय शंकर तिवारी,पूर्व सांसद कुशल तिवारी और गणेश शंकर पांडेय समेत कई नेता सपा में शामिल
यूपी चुनाव से पहले BJP-BSP को बड़ा झटका: बीजेपी MLA जय चौबे, बसपा MLA विनय शंकर तिवारी,पूर्व सांसद कुशल तिवारी और गणेश शंकर पांडेय समेत कई नेता सपा में शामिल | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  भाजपा विधायक दिग्विजय नारायण चौबे उर्फ जय चौबे, बसपा से निष्कासित विधायक विनय शंकर तिवारी ,पूर्व सांसद कुशल तिवारी और विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय लखनऊ में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए| विनय और कुशल तिवारी पूर्वांचल के कद्दावर नेता रहे हरिशंकर तिवारी के पुत्र तथा गणेश शंकर के भांजे हैं।



उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वांचल की राजनीति के लिहाज से इसे भाजपा और बसपा के लिए बड़ा झटका तथा सपा के लिए अहम उपलब्धि माना जा रहा है। बता दें कि जय चौबे बस्ती मंडल के कद्दावर नेता हैं।



गोरखपुर जिले की चिल्लूपार विधानसभा सीट से विधायक विनय शंकर तिवारी, उनके भाई संत कबीर नगर से पूर्व सांसद कुशल तिवारी और उनके करीबी रिश्तेदार एवं विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय के अलावा जय चौबे लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।



समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रेरित होकर आज बड़ी संख्या में बसपा, भाजपा, आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस के वरिष्ठ एवं प्रमुख नेता समाजवादी पार्टी में अपने हजारों समर्थकों के साथ शामिल हो गए। बुन्देलखंड इंसाफ सेना, निषाद सेना एवं मान्यवर कांशीराम सर्वसमाज सेना ने समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया।



विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय के साथ बसपा छोड़कर पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कौशल तिवारी, विधायक चिल्लूपार गोरखपुर विनय शंकर तिवारी, ब्लाक प्रमुख लक्ष्मीपुर गोरखपुर संतोष पाण्डेय, बसपा के पूर्व प्रत्याशी संजय दीक्षित, फतेहपुर सदर से पूर्व प्रत्याशी बसपा समीर त्रिवेदी, गोण्डा कर्नैलगंज के पूर्व बसपा प्रत्याशी संतोष तिवारी सहित बसपा के कई पदाधिकारी, कई पूर्व प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य तथा प्रधान भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए। 



खलीलाबाद के भाजपा विधायक जय चौबे, अजय दूबे, विक्रम दुबे, इटावा के पूर्व जिला मंत्री शिव कुमार निषाद भी अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व विधायक कुशीनगर आनन्द शर्मा, शिवेन्द्र पाण्डेय अधिवक्ता, आम आदमी पार्टी बरेली के जिला सचिव शिव औतार शर्मा,  योगेन्द्र शर्मा अध्यक्ष फोनरवा गौतमबुद्धनगर भी सपा में शामिल हुए। 



अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जलालुद्दीन सिद्दीकी ने भी कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। मनोज चौधरी ने अपनी पार्टी का विलय कर दिया। मूलचरन निषाद बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए। आनन्द निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निषाद सेना, श्री ए.एस. नोमानी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुन्देलखंड इंसाफ सेना बांदा तथा मान्यवर कांशीराम सर्व समाज सेना गाजियाबाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बोबी अन्ना ने समाजवादी पार्टी में विलय की घोषणा की।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी द्वारा किन्नर पायल को समाजवादी किन्नर सभा उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया है।   पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय ने फरसा तथा संतोष तिवारी ने शंख-चक्र राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को भेंट किया। कई अन्य ने भी स्मृति चिह्न दिए। अजय दुबे ने श्रीकृष्ण जी की चांदी की मूर्ति भेंट की। 



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नए साथियों के आने का स्वागत करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा के सफाये का मन बना लिया है। समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले तमाम नेताओं ने संकल्प लिया कि वे विधानसभा चुनाव 2022 में होने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी को बहुमत दिलाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।