लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,''बीजेपी इस बार हो सकता है यूपी की 80 सीटें हार जाए, जो पार्टी ये कहती हो कि हम बरसो बरसो रहेंगे वो लोग अब 400 दिन की बात कर रहे हैं। और अब तो दो दिन और बीत गए हैं यानी सिर्फ 398 दिन बचे हैं|"
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव रविवार को जनेश्वर मिश्रा पार्क पहुंचे। यहां अखिलेश यादव ने 'छोटे लोहिया' जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा, 'भाजपा निजीकरण की राह पर चल रही है, आज भाजपा उन कानूनों को बना रही है जिससे सरकार निजी हाथों में चली जाए।'
भाजपा के यूपी में 80 सीटें जीतने के दावे के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा, “भाजपा इस बार हो सकता है कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर हार जाए| जो पार्टी यह कहती हो कि हम बरसों सत्ता में रहेंगे, वो अब 400 दिन की बात कर रही है| और अब तो दो दिन और बीत गए हैं यानी सिर्फ 398 दिन बचे हैं,”
अखिलेश ने कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने देश के सभी नेताओं से मिलने का काम किया था। भाजपा के लोगों ने दिन गिनना शुरू कर दिया है। मैं आज कहना चाहता हूँ जब इनकी प्रदेश कार्यकारिणी बैठी है कि 398 दिन बचे हैं। उन्होंने कहा, "बीजेपी इस बार हो सकता है 80 सीटें हार जाए, जो पार्टी ये कहती हो कि हम बरसो बरसो रहेंगे वो लोग अब 400 दिन की बात कर रहे हैं।"