मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा सरकार में 'अन्याय और अत्याचार चरम पर', पुलिस के जरिए लोगों पर अत्याचार करा रही: अखिलेश यादव

लखनऊ: सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा,'' इटावा में जेल, लायंस सफारी, एनिमल सफारी अभी तक शुरू नहीं हुई है। क्रिकेट स्टेडियम ऐसे हैं जहां पर आईपीए…

भाजपा सरकार में 'अन्याय और अत्याचार चरम पर', पुलिस के जरिए लोगों पर अत्याचार करा रही: अखिलेश यादव
भाजपा सरकार में 'अन्याय और अत्याचार चरम पर', पुलिस के जरिए लोगों पर अत्याचार करा रही: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा,'' इटावा में जेल, लायंस सफारी, एनिमल सफारी अभी तक शुरू नहीं हुई है। क्रिकेट स्टेडियम ऐसे हैं जहां पर आईपीएल हो सकता है लेकिन भाजपा सरकार ने सब बर्बाद कर दिया। जो सुविधाएं सरकार को देनी चाहिए थीं वो नहीं दी गई|  



सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर है। आज हर वर्ग परेशान है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा सरकार पुलिस के जरिए लोगों पर अत्याचार करा रही है। उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकांउण्टरों, हिरासत में मौतों के मामलों में राज्य सरकार को मानवाधिकार आयेाग ने सबसे ज्यादा नोटिसे दी है। सच बोलने वाले लोगों को सरकार झूठे मुकदमों में फंसा कर परेशान कर रही है। बीजेपी जनता को डरा कर शासन करना चाहती है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा राज में किसान अपमानित किए गए। अपने हक की मांग करने वाले किसानों को भाजपा सरकार में जीप चढ़ाकर कुचल दिया गया। आज खाद के लिए किसान लाइन में लगा है। इस सरकार ने समय पर खाद का इंतजाम नहीं किया। नौजवानों, शिक्षकों पर लाठीचार्ज, शिक्षामित्रों के साथ अन्याय हुआ। पेपर लीक हुए। सरकार रोजी-रोजगार नहीं देना चाहती, इसीलिए पेपर लीक कराये।



सपा प्रमुख ने कहा कि,''भाजपा सरकार में यू.पी. हर मानक में नीचे गया। विकास अवरूद्ध हुआ। गरीबी बढ़ी। महिला अपराध और उत्पीड़न बहुत बढ़ गये हैं। बच्चों के मिड-डे-मील में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ। राशन वितरण में पर्याप्त पोषकतत्व नहीं है। सरसों का तेल महंगा हो गया है। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। भाजपा के लोग जनता के सामने तो झूठ बोलते है लेकिन उन्हें भगवान के सामने भी झूठ बोलने में संकोच नहीं। 



महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। डीजल-पेट्रोल, रसोईगैस के दाम बढ़ गये। इस सबके लिए भाजपा जिम्मेदार है। अपनी पांच साल की विफलताओं को छिपाने और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा सरकार नए-नए तिकड़म और षडयंत्र रचती रहती है।



यादव ने कहा कि पिछले 4-5 साल में भाजपा सरकार ने सपा सरकार की योजनाओं के उद्घाटन का उद्घाटन किया और शिलान्यास का शिलान्यास किया। भाजपा के पास बताने के लिए अपना कोई काम नहीं है।



सपा प्रमुख ने कहा कि,''भाजपा सरकार झूठ बोलकर झूठे विज्ञापनों के द्वारा ईमानदारी का ढोल पीट रही है। भाजपा सरकार को अब अपने झूठे कीर्तिमानों के होर्डिंग उतरवा लेने चाहिए। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। वह इस बार भाजपा का सफाया कर देगी। लोगों की उम्मीद समाजवादी पार्टी से है। सबको विश्वास है कि समाजवादी सरकार बनने पर किसानों को उनकी फसलों का सही दाम मिलेगा। किसानों को सम्मान मिलेगा। जनता को न्याय मिलेगा। नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार का इंतजाम किया जाएगा।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।