मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

विरोधी दल के नेताओं को हिंदू धर्म से डर लगने लगा : राहुल गांधी के 'हिंदू और हिंदुत्ववादी' वाले बयान पर यूपी के मंत्री

लखनऊ: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के राहुल गांधी के हिंदू और हिंदुत्ववादी वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के क़ानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा,''विरोधी दल के नेताओं को हिंदू धर्म से डर लगने लगा है। यह लोग इस प…

विरोधी दल के नेताओं को हिंदू धर्म से डर लगने लगा : राहुल गांधी के 'हिंदू और हिंदुत्ववादी' वाले बयान पर यूपी के मंत्री
विरोधी दल के नेताओं को हिंदू धर्म से डर लगने लगा : राहुल गांधी के 'हिंदू और हिंदुत्ववादी' वाले बयान पर यूपी के मंत्री | फ़ोटो: TVL News

लखनऊकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के राहुल गांधी के हिंदू और हिंदुत्ववादी वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के क़ानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा,''विरोधी दल के नेताओं को हिंदू धर्म से डर लगने लगा है। यह लोग इस प्रकार से इसको (हिंदू धर्म) बता रहे हैं जैसे वह भारत में नहीं बल्कि किसी विदेश में रह रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लोगों को और मझे इसका दुख पहुंचा हैं|






राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस की ''महंगाई हटाओ रैली'' में  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर बरसे| उन्होंने कहा कि,'' भारत 'हिंदुओं' का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं है| उन्होंने कहा कि 2014 से देश में हिंदुत्ववादियों का राज है, अब हिंदुओं का राज वापस लाना है| उन्होंने हिंदू और हिंदुत्ववादियों में फर्क बताते हुए कहा कि महात्मा गांधी हिंदू थे और नाथराम गोडसे हिंदुत्ववादी| इन्हें सत्ता चाहिए, ना कि सच| और हिंदू हमेशा सच के साथ रहता है और कभी डरता नहीं है|




कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,''हिंदू और हिंदुत्ववादी शब्द एक नहीं है, ये दो अलग-अलग शब्द है और इनका मतलब भी अलग है। मैं हिंदू हूं मगर हिंदुत्ववादी नहीं हूं। महात्मा गांधी हिंदू और गोडसे हिंदुत्ववादी..गांधी जी हिंदू थे। गोडसे हिंदुत्ववादी था। चाहे कुछ भी हो जाए हिंदू सत्य को ढूंढता है| राहुल गांधी ने कहा कि,'''महात्मा गांधी ने पूरी जिंदगी सच को ढूंढने बीता दी और अंत में एक हिंदुत्ववादी ने उनकी छाती में तीन गोली मारी। हिंदुत्ववादी अपनी पूरी जिंदगी सत्ता को खोजने में लगा देता है उसको सत्य से कुछ लेना देना नहीं है उसे सिर्फ सत्ता चाहिए और उसके लिए वो कुछ भी कर देगा|



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,'ये देश हिंदूओं का देश है हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज इस देश में महंगाई, दर्द, दुख है तो ये काम हिंदुत्ववादियों ने किया है। हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए| उन्होंने कहा कि 2014 से देश में हिंदुत्ववादियों का राज है, अब हिंदुओं का राज वापस लाना है



https://www.thevirallines.net/india-news-rahul-gandhi-attacks-modi-govt-says-india-is-a-country-of-hindus-not-of-hindutvawadis-in-mehangai-hatao-rally-at-jaipur-rajasthan



राहुल गांधी ने कहा कि,'आज हिंदुस्तान की एक प्रतिशत आबादी के हाथ में 33 प्रतिशत धन है। 10 प्रतिशत आबादी के हाथ में 65 प्रतिशत धन है। और सबसे गरीब 50 प्रतिशत आबादी के हाथ में सिर्फ 6 प्रतिशत धन है। हिंदुओं को कभी दबाया नहीं जा सकता। तीन हजार साल में ऐसा कभी नहीं हुआ। क्योंकि हम किसी से नहीं डरते। हम मरने से भी नहीं डरते। हिंदू किसी से नहीं डरता।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।