मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सर्वजन विरोधी भाजपा सरकार में कानून की धज्जियां उड़ा रहे सिर्फ सत्ताधीशों के विशेष वर्ग को छोड़कर कोई सुरक्षित नहीं:अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लगता नहीं है कि उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई संस्था भी है। सर्वजन विरोधी भाजपा सरकार में…

सर्वजन विरोधी भाजपा सरकार में कानून की धज्जियां उड़ा रहे सिर्फ सत्ताधीशों के विशेष वर्ग को छोड़कर कोई सुरक्षित नहीं:अखिलेश यादव
सर्वजन विरोधी भाजपा सरकार में कानून की धज्जियां उड़ा रहे सिर्फ सत्ताधीशों के विशेष वर्ग को छोड़कर कोई सुरक्षित नहीं:अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लगता नहीं है कि उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई संस्था भी है। सर्वजन विरोधी भाजपा सरकार में न किसान, न दलित, न सवर्ण, न पिछड़े, न अल्पसंख्यक, न नौजवान, न पत्रकार सुरक्षित हैं। सुरक्षित हैं तो सिर्फ सत्ताधीशों का विशेष वर्ग जिसे न कानून की परवाह है और नहीं लोकलाज की। प्रदेश में अत्याचार, भ्रष्टाचार और अनाचार पर कहीं कोई नियंत्रण नहीं। 




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि,जौनपुर में पुलिस की मौजूदगी में दलितों पर दबंगों ने गोलियां बरसाईं। लाठी-डंडो से पीटा। कासगंज में दबंगों ने रेप किया और पुलिस ने पीड़िता के परिवारीजनों का ही उत्पीड़न किया। गाजियाबाद में कल रात पत्रकार पर बदमाशों ने हमला किया। दो दिन पहले उन्होंने अपने ऊपर हमले की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी रही। पत्रकार को गोली मार दी।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,'लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में 2 सगी नाबालिग बहनों को पहले अगवा किया गया फिर उनके साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने 18 घंटे बाद रिपोर्ट लिखी उसमें भी जबरन तहरीर बदलवा दी और दबाव बनाने के लिए पीड़िता के परिवारवालों को ही कोतवाली में बैठाए रखकर परेशान किया गया।



उन्होंने कहा कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों की मदद के बजाय शराब तस्करी में भाजपाई व्यस्त हो गए हैं। कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर के बाद किशनी में अवैध शराब का धंधा करते भाजपा का सेक्टर संयोजक पकड़ा गया। सत्ता के संरक्षण में शराब तस्करी, अवैध खनन और दूसरे अपराध खूब पनप रहे हैं।




अखिलेश यादव ने कहा है कि,'मेरठ जनपद में थाना रोहटा के गांव डूंगर में कल नकली जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई, पांच लोग मेरठ के अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों के नाम हैं तेजवीर पुत्र आशाराम कश्यप तथा सुधीर पुत्र खड़क सिंह गूजर। आबकारी विभाग और पुलिस की लापरवाही तथा शराब के अवैध धंधेबाजो की मिलीभगत से लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ हो रहा है। सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि,'प्रदेश में कोरोना महामारी के प्रति भी राज्य की भाजपा सरकार गम्भीर नहीं है। संकट के इन दिनों में भी 20 दिन से ज्यादा हो गए चिकित्सा स्वास्थ्य का महानिदेशक पद खाली है। सरकार एक योग्य महानिदेशक का चयन तक नहीं कर सकी है। जब विभाग में मुखिया ही नही है तो कामकाज कैसे चुस्त-दुरूस्त होगा?



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का तो अब मुख्यमंत्री जी की टीम इलेवन के अफसरों को भी एहसास हो चला है। एम्बूलेंस सेवा हांफ रही है, अस्पतालों में डाॅक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है, इन पदों पर भर्ती रूकी हुई है। संवेदना को झकझोर देने वाली एक तस्वीर देवरिया की है जहां एक मासूम बच्चे को स्ट्रेचर ढकेलना पड़ रहा है। इससे पूर्व भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं पर कहीं कोई सुधार के लक्षण नहीं दिख रहे हैं।



उन्होंने कहा, ''महाभ्रष्ट भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता पर चैतरफा मार पड़ रही है। मंहगाई, बीमारी और सरकारी उदासीनता ने जिन्दगी दूभर कर दी है। मुख्यमंत्री जी को नए-नए आदेश जारी करने के बजाय निष्पक्ष ढंग से हालात का जायजा लेना चाहिए। केवल बयानबाजी से प्रदेश का भला होने वाला नहीं।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।