मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2022 की चुनावी तैयारियों में जुट जाने का किया आव्हान, बोले- BJP के षडयंत्र से सावधान रहने की जरूरत

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुलाकात की। कई जनपदों से आए कार्यकर्ताओं और युवाओं से भेंटवार्ता के क्रम में…

अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2022 की चुनावी तैयारियों में जुट जाने का किया आव्हान, बोले- BJP के षडयंत्र से सावधान रहने की जरूरत
अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2022 की चुनावी तैयारियों में जुट जाने का किया आव्हान, बोले- BJP के षडयंत्र से सावधान रहने की जरूरत | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुलाकात की। कई जनपदों से आए कार्यकर्ताओं और युवाओं से भेंटवार्ता के क्रम में उन्होंने सभी से सन् 2022 की चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आव्हान किया। इन चुनावों से भविष्य की राजनीति की दशा-दिशा तय होगी। भाजपा के षडयंत्र से सावधान रहने की जरूरत है।



अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की मांगे न मानकर केन्द्र की भाजपा सरकार हठधर्मी कर रही है। कथित कृषि सुधार से सम्बन्धित तीनों कानूनों के कारण किसानों का भविष्य अंधेरे में खो जाएगा। किसानों की आने वाली पीढ़ियों के सामने काला अंधेरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने और किसानों के बीच दीवार खड़ी कर लोकतंत्र की मूलभावना को ठेस पहुंचाई है। सरकार जनता के लिए होती है, जनहित की उपेक्षा करने वाली सरकार जनता की नहीं हो सकती है।



यादव ने कहा कई जनपदों में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और आलू की फसल को काफी क्षति पहुंची है। खेतों में खड़ी फसल चौपट हो गई है। किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने में भाजपा सरकार रूचि नहीं ले रही है। भाजपा सरकार को खेती की क्षतिपूर्ति करनी चाहिए।




अखिलेश यादव ने कहा कि ,''जनता को भरमाने के लिए एक नया अभियान भाजपा चला रही है जिसके तहत भाजपा के पदाधिकारी और डबल इंजन के मंत्रीगण केन्द्रीय बजट के बारे में जनता को बताएंगे। जनता बजट से पूरी तरह निराश है लेकिन भाजपा अपने बजट पर गुमराह कर रही है। किसान, नौजवान परेशान है।




अखिलेश यादव से आज तमिलनाडु से आए ईलूमलाई यादव एडवोकेट तथा आर सम्पत यादव ने भेंट की। उन्होंने अखिलेश यादव का शाल ओढाकर अभिनंदन किया और तमिलनाडु की ओर से शुभकामनाएं दी। तमिल नेताओं ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रदेश की जनता सन् 2022 में यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी और अखिलेश जी मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा तमिलनाडु में भी समाजवादी पार्टी और अखिलेश जी के प्रति विशेष आकर्षण है और तमिलनाडु के लोग अखिलेश यादव के आने का इंतजार कर रहे है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद किरनमय नन्दा भी उपस्थित रहे।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।