मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

PM मोदी के 'किसानों से महज एक फोन कॉल की दूरी' वाले बयान पर बोले किसान नेता -पिछले 7 साल से वो नंबर ढूंढ रहे हैं जिसपर प्रधानमंत्री जी उपलब्ध हो...

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'हम किसानों से महज एक फोन कॉल की दूरी' वाले बयान पर किसान नेता युद्धवीर सिंह ने कहा कि,''हम पिछले 7 साल से वो फोन नंबर ढूंढ रहे हैं अगर हमें वो फोन नंबर मिल ज…

PM मोदी के 'किसानों से महज एक फोन कॉल की दूरी' वाले बयान पर बोले किसान नेता -पिछले 7 साल से वो नंबर ढूंढ रहे हैं जिसपर प्रधानमंत्री जी उपलब्ध हो...
PM मोदी के 'किसानों से महज एक फोन कॉल की दूरी' वाले बयान पर बोले किसान नेता -पिछले 7 साल से वो नंबर ढूंढ रहे हैं जिसपर प्रधानमंत्री जी उपलब्ध हो... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'हम किसानों से महज एक फोन कॉल की दूरी' वाले बयान पर किसान नेता युद्धवीर सिंह ने कहा कि,''हम पिछले 7 साल से वो फोन नंबर ढूंढ रहे हैं अगर हमें वो फोन नंबर मिल जाए तो हम बात करने को तैयार हैं| दरअसल,''30 जनवरी 2021 को सर्वदलीय बैठक में  पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था,''सरकार खुले दिमाग से कृषि कानूनों के मुद्दे पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था कि सरकार का रुख वैसा ही है, जैसा 22 जनवरी को था, और कृषि मंत्री द्वारा दिया गया प्रस्ताव अभी भी कायम है,"“हम सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हूं।सिर्फ एक फोन कॉल करके बातचीत को आगे बढ़ाया जा सकता है। इसका समाधान बातचीत के जरिए ही निकलेगा। 




किसान नेता युद्धवीर सिंह ने कहा कि,''हम पिछले 7 साल से वो नंबर ढूंढ रहे हैं जिसपर प्रधानमंत्री जी उपलब्ध हो सकते हैं। अगर हमें वो फोन नंबर मिल जाए तो हम बात करने को तैयार हैं, हम इंतजार में हैं। इस बीच हमने तय किया है कि हम अपने आंदोलन को तेज करेंगे|




वहीँ,''किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को 2 अक्टूबर तक कृषि कानून वापस लेने का अल्टीमेटम दिया। शनिवार को चक्का जाम के बाद दिल्ली-यूपी गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि हम सरकार के साथ किसी दबाव में बातचीत नहीं करेंगे, जब प्लैटफॉर्म बराबरी का होगा, तब बातचीत होगी।




भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा, सरकार कृषि क़ानूनों को वापस ले और MSP पर क़ानून बनाए नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। हम पूरे देश में यात्राएं करेंगे और पूरे देश में आंदोलन होगा|' हमने कानूनों को निरस्त करने के लिए सरकार को 2 अक्तूबर तक का समय दिया है। इसके बाद हम आगे की प्लानिंग करेंगे। हम दबाव में सरकार के साथ चर्चा नहीं करेंगे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।