मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

डॉ. कफील खान की रिहाई का अखिलेश यादव ने किया स्वागत, बोले -उम्मीद है, आजम खान को भी शीघ्र ही मिलेगा न्याय

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ. कफील खान की रिहाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है झूठे मुकदमों में फंसाये गये आजम खान को भी शी…

डॉ. कफील खान की रिहाई का अखिलेश यादव ने किया स्वागत, बोले -उम्मीद है, आजम खान को भी शीघ्र ही मिलेगा न्याय
डॉ. कफील खान की रिहाई का अखिलेश यादव ने किया स्वागत, बोले -उम्मीद है, आजम खान को भी शीघ्र ही मिलेगा न्याय | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डॉ. कफील खान की रिहाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है झूठे मुकदमों में फंसाये गये आजम खान को भी शीघ्र ही न्याय मिलेगा।





समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाईकोर्ट द्वारा डॉ. कफ़ील की रिहाई के आदेश का देश-प्रदेश के हम सभी इंसाफ़पसंद लोगों ने सहर्ष स्वागत किया है. उम्मीद है झूठे मुक़दमों में फँसाये गये आज़म खान जी को भी शीघ्र ही न्याय मिलेगा. सत्ताधारियों का अन्याय व अत्याचार हमेशा नहीं चलता.





बता दे कि,''इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद डॉ. कफील खान को मथुरा जेल से मंगलवार देर रात रिहा कर दिया गया| जेल से रिहा होने के तुरंत बाद ही डॉ. कफील ने कहा, मेरे ऊपर झूठा केस लगाया गया, जेल में प्रताड़ित किया गया।डॉ.कफील ने कहा,मैं आशंकित हूं कि यूपी सरकार मुझे किसी अन्य मामले में फ्रेम कर सकती है|




उन्होंने कहा, ‘रामायण में महर्षि वाल्मीकि ने कहा था कि राजा को राजधर्म निभाना चाहिए, लेकिन उत्तर प्रदेश में राजा राज धर्म नहीं निभा रहा बल्कि वह ‘बाल हठ’ कर रहा है| कफील ने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुए ऑक्सीजन कांड के बाद से ही सरकार उनके पीछे पड़ी है और उनके परिवार को भी काफी कुछ सहन करना पड़ा है|





बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए डॉक्टर कफील खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी।इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत डॉ. कफील की हिरासत को रद्द करते हुए तत्काल रिहाई का आदेश दिया था। पिछले साल दिसंबर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध प्रदर्शन के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के बाद जनवरी से ही खान जेल में थे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।