लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Elections 2022) के ऐलान के बाद से भारतीय जनता पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लगना शुरू....। यूपी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य से शुरू हुआ सिलसिला अब अपना दल के विधायक चौधरी अमर सिंह तक आ पहुंचा है।अपना दल विधायक चौधरी अमर सिंह (Chaudhary Amar Singh) भी पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है|
भारतीय जनता पार्टी को गुरुवार को झटका देते हुए उनके सहयोगी पार्टी अपना दल विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि वो समाजवादी पार्टी जॉइन करेंगे। अपना दल विधायक चौधरी अमर सिंह का कहना है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
चौधरी अमर सिंह ने कहा कि,''मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है| उन्होंने कहा कि'' आज उनकी मुलाकात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हुई और वो समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर आरोप लगाए|
चौधरी अमर सिंह ने कहा कि,''यह सरकार झूठी है, कोई विकास नहीं हुआ। जल्द ही और लोग हमारे साथ जुड़ेंगे|
बता दें कि,यूपी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देते ही यूपी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया एक के बाद एक यूपी में बीजेपी में 3 मंत्रियों समेत 14+1 विधायकों (15 MLAs) ने अब तक इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी से इस्तीफा देने वालों में दारा सिंह चौहान, तिलहर से विधायक रोशन लाल वर्मा, विधायक बृजेश प्रजापति, बिल्हौर से विधायक भगवती प्रसाद सागर, संतकबीरनगर से विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, सीतापुर से विधायक राकेश राठौर, बीजेपी विधायक अवतार सिंह भड़ाना, आरके शर्मा भी शामिल हैं| वहीं, कई और नेताओं के सपा में शामिल होने की खबर है|