मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

2017 से पहले की तरह 45 सीटों पर सिमट जाएगी बीजेपी: अखिलेश के साथ बैठक के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बैठक के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा,''हम बीजेपी को 2017 से पहले की तरह 45 सीटों तक सिकोड़ देंगे| वहीं गुरुवार को सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, स्व…

2017 से पहले की तरह 45 सीटों पर सिमट जाएगी बीजेपी: अखिलेश के साथ बैठक के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य
2017 से पहले की तरह 45 सीटों पर सिमट जाएगी बीजेपी: अखिलेश के साथ बैठक के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बैठक के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा,''हम बीजेपी को 2017 से पहले की तरह 45 सीटों तक सिकोड़ देंगे| वहीं गुरुवार को सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके समर्थकों की बैठक हुई| स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा,'बीजेपी 2017 से पहले की तरह 45 सीटों पर सिमट जाएगी| 2017 से पहले जो भाजपा का 45 सीटों का आंकड़ा था हम उनको वहां ले जाएंगे|



गुरुवार को अखिलेश यादव के साथ हुई बैठक के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी पर जमकर हमला किया| मौर्य ने कहा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एक औपचारिक बैठक हुई और मैंने अपने सहयोगियों से उनका परिचय कराया। आज परिचयात्मक कार्यक्रम में हमारे प्रमुख लोगों में 30-35 लोग मौजूद थे।आधिकारिक घोषणा कल की जाएगी। 




उन्होंने आगे कहा कि कल जो सुनामी लखनऊ से चलेगी, उसमें भारतीय जनता पार्टी के परखच्चे उड़ जाएंगे| साथ ही साथ 2017 के पहले जो इनका आंकड़ा था, उस आंकड़े पर ले जाएंगे|



इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी सरकार के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और भाजपा को निशाने पर लिया है| स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक ट्वीट में आरएसएस को नाग और बीजेपी को सांप कहा है| स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुद को नेवला बताया है| स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा,''नाग रूपी आरएसएस एवं सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यू.पी. से खत्म करके ही दम लेगा।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।