मुख्य सामग्री पर जाएँ
4 नवंबर 2026

अन्जान आदमी पार्टी का सपा में विलय, पार्टी नेता ने कहा-भाजपा ने आर्थिक-सामाजिक विषमता पैदा की, सद्भाव को बिगाड़ा है

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी अन्जान आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 आशुतोष मिश्रा ने अन्जान आदमी पार्टी का समाजवादी पा…

अन्जान आदमी पार्टी का सपा में विलय, पार्टी नेता ने कहा-भाजपा ने आर्थिक-सामाजिक विषमता पैदा की, सद्भाव को बिगाड़ा है
अन्जान आदमी पार्टी का सपा में विलय, पार्टी नेता ने कहा-भाजपा ने आर्थिक-सामाजिक विषमता पैदा की, सद्भाव को बिगाड़ा है | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी अन्जान आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 आशुतोष मिश्रा ने अन्जान आदमी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय की घोषणा |उनके साथ अन्जान आदमी पार्टी के सचिव रावेन्द्र मिश्र भी थे और इस चित्रकूट विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बी.पाण्डेय उपस्थिति थे।




आज समाजवादी पार्टी के लखनऊ मुख्यालय में अखिलेश यादव की उपस्थिति में अन्जान आदमी पार्टी की विलय करने की घोषणा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 आशुतोष मिश्रा ने कहा कि भाजपा के कारण लोकतंत्र के सामने जो संकट आया है उसका सामना करने एवं समाजवादी पार्टी को ताकत देने के लिए विलय का निर्णय लिया गया है। अंजान आदमी पार्टी के नेताओं का मानना है कि समाजवादी सरकार द्वारा जनहित के विकास कार्यों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर यहां आये है।



अन्जान आदमी पार्टी के नेतृत्व ने कहा कि भाजपा की जनविरोध की राजनीति तथा भाजपा सरकार की मनमानी व अन्यायपूर्ण रवैया के कारण आमजन संकट में है। भाजपा ने आर्थिक-सामाजिक विषमता पैदा की है। सद्भाव को बिगाड़ा है। जातिवाद का नंगा नाच भाजपा कर रही है। भाजपा राज में पीड़ित की कहीं सुनवाई नहीं है। उनका मानना है कि ऐसी सरकार को सत्ता से बाहर करने की ताकत समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही है। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का झण्डा प्रदान किया तथा लाल टोपी पहनायी गयी। इन सभी नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई।




खिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों  से ही सामाजिक सद्भाव एवं लोकतांत्रिक समाजवादी व्यवस्था को ताकत मिलेगी। समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता शोषित-पीड़ित वंचित तथा उपेक्षा के शिकार समाज को न्याय दिलाने की है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पूंजीवाद की पोषक पार्टी है जिसमें गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है। भाजपा नौजवानों के भविश्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बेरोजगारी के कारण अपराधों में लगातार वृद्धि होती जा रही है। भाजपा सरकार किसी भी समस्या का समाधान नहीं करना चाहती है। भाजपा के कारण ही अराजकता पैदा हो गयी है। कानून का किसी को भय नहीं है। जब स्वयं भाजपाई कानून के साथ खिलवाड़ करते है तब कानून का राज कैसे कायम हो सकता है?




अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियों के कारण कारोबार चौपट हो गये हैं। भाजपा सरकार जनहित में कोई भी निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। ऐसी निकम्मी सरकार को हटाने के लिए व्यापक स्तर पर जन सहयोग की आवश्यकता है। समाजवादी पार्टी ही भाजपा को सत्ता से हटाकर पुनः लोकतंत्र को स्थापित करेगी तथा आम नागरिक के साथ न्याय का रास्ता प्रशस्त करेगी।







Image









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 28 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।