मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बुलडोजर से जंगलराज कायम कर दिया: अखिलेश यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बुलडोजर से जंगलराज कायम कर दिया है। किसान तबाह है। कानून व्यवस्था चौपट है। महंगाई…

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बुलडोजर से जंगलराज कायम कर दिया: अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बुलडोजर से जंगलराज कायम कर दिया: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बुलडोजर से जंगलराज कायम कर दिया है। किसान तबाह है। कानून व्यवस्था चौपट है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बड़े मुद्दे हैं। जनता को भाजपा सरकार की विफलताओं के बारे में बताना है। समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक फिर एक बार पहुंचाना जरूरी है। सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 80 सीटों पर पराजित करना है। 



अखिलेश यादव आज प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सांसद डिम्पल यादव भी उपस्थित थी। बैठक में भाजपा की अलोकतांत्रिक साजिशों को काउण्टर करने की रणनीति पर विचार किया गया। 



यादव ने कहा कि भाजपा की राजनीति विध्वंसकारी है। वह समाज में नफरत फैलाती है। महिलाओं का उत्पीड़न, हिरासत में मौतें भाजपा सरकार के माथे पर कलंक है। वह अपराधिक व्यवस्था को ताकत देती है। भाजपा शासनकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद है। उन्होंने कहा कि भाजपा भावनाओं के साथ खिलवाड़ करती रहती है। भाजपा रचनात्मक भूमिका अपनाने में असमर्थ है।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है। भाजपा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमलावर है। लोकतंत्र पर हमला भारत की स्वतंत्रता पर हमला है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत रही है। जातीय जनगणना की मांग इसलिए की जा रही है ताकि सबको समानुपातिक भागीदारी तथा सम्मान मिल सके। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होगी। 


बैठक में प्रवक्ताओं ने कहा कि समाजवादी सरकार का विकासकार्यों पर ध्यान था। युवाओं के भविष्य की चिंता थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे मेट्रो रेल, कैंसर संस्थान, छात्रों को लैपटाप, 55 लाख गरीब महिलाओं को पेंशन, महिला अपराध नियंत्रण और सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा, प्रसूताओं को अस्पताल आने जाने के लिए 102 एम्बूलेंस सेवा, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के लिए 108 डायल एम्बूलेंस सेवा से लोग लाभान्वित हुए थे। भाजपा ने विकास के नाम पर सिर्फ शिलान्यास किए है। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। भाजपा ने सिर्फ समाजवादी सरकार के कामों पर अपनी मुहर लगाई है। भाजपा के इस झूठ को उजागर करना है। भाजपा की वादाखिलाफी की जानकारी दृढ़ता से जनता को देना है।


प्रवक्ताओं का यह भी कहना था कि समाजवादी पार्टी के मुद्दे जनसापेक्ष है जबकि भाजपा का चरित्र जनविरोधी है। भाजपा के डबल इंजन के बाद भी विकास की गति पर कोई अन्तर नहीं आ सका। उत्तर प्रदेश ही देश का भविष्य तय करता है। इसलिए अब 2024 में इंजन का चालक बदलना ही होगा। उन्होंने कहा हमारे पास श्री अखिलेश यादव के रूप में एक बेदाग नेतृत्व है जिन पर जनता का पूरा भरोसा है। इस भरोसे को हमें कायम रखना है।


अखिलेश यादव ने कहा कि आज सोशल मीडिया की बहुत अहमियत है। इसमें मीडिया सेल से जुड़े सभी युवाओं को सक्रिय एवं सजग रहना है। भाजपा फर्जी खबरें प्रचारित करने में माहिर है। जनता को भाजपा के कारनामों से परिचित कराना है। भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करने में देर नहीं होनी चाहिए। जनता के सम्पर्क में रहकर भाजपा की जुमलेबाजी से उन्हें अवगत कराते रहना होगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।