पटना: बिहार सरकार के जाति-आधारित सर्वेक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं को आज पटना उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के बाद बिहार में एक बार फिर से जाति-आधारित सर्वेक्षण शुरू होगा। राज्य सरकार ने आज मंगलवार को सभी डीएम को आदेश और दिशा-निर्देश जारी किया।
इससे पहले बिहार सरकार के जाति आधारित सर्वे को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को पटना हाईकोर्ट ने आज मंगलवार को खारिज कर दिया था। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना हाईकोर्ट द्वारा बिहार सरकार के जाति आधारित सर्वेक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करने के फैसले को ऐतिहासिक बताया है|
अधिवक्ता दीनू कुमार ने कहा था कि, जज ने ये फैसला सुनाया कि बिहार सरकार के जाति आधारित सर्वे को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी गई हैं। वह इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे|
पटना हाईकोर्ट द्वारा बिहार सरकार के जाति आधारित सर्वेक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि,''यह एक ऐतिहासिक फैसला है। हाईकोर्ट ने महागठबंधन सरकार के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। यह स्वागत योग्य निर्णय है।
यादव ने कहा कि,'हमारी लड़ाई समाज के पिछड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने की है। जब जाति आधारित सर्वेक्षण होगा, तो स्पष्टता आएगी और उसी आधार पर सरकार योजनाएं बनाएगी और उन तक सुविधाएं पहुंचाएगी। भाजपा जातिगत जनगणना को रोकना चाहती थी। मैं ऐसा करने के लिए मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव को धन्यवाद देता हूं|