मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लोकतंत्र को कमजोर कर रही है भाजपा सरकार' : राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने आज विधान परिषद के सदस्य की ???पथ ली। प्रोटेम चेयरमैन मानवेन्द्र सिंह ने उन्हें सदस्यता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विध…

लोकतंत्र को कमजोर कर रही है भाजपा सरकार' : राजेन्द्र चौधरी
लोकतंत्र को कमजोर कर रही है भाजपा सरकार' : राजेन्द्र चौधरी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने आज विधान परिषद के सदस्य की ???पथ ली। प्रोटेम चेयरमैन  मानवेन्द्र सिंह ने उन्हें सदस्यता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधान भवन के सेन्ट्रल हाल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित एम0एल0सी0  राजेन्द्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, विधान सभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित सभी सदस्यगणों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।



राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि वे सत्यनिष्ठा के साथ भारतीय संविधान के मूल्यों का निर्वहन करेगें। चौधरी ने कहा कि बतौर सदस्य हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है कि जनता की बात सदन तक पहुंचे| समाजवादी पार्टी हमेशा लोकतंत्र मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाती है। आज सत्ताधारी दल लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है। भाजपा का इरादा संवैधानिक व्यवस्था को क्षति पहुंचाने का है।



चौधरी ने कहा कि,''विधान परिषद में समाजवादी पार्टी बहुमत में है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई पूरी ताकत से लडे़गी। पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की चुनौतियों को बढ़ा रही है। भाजपा का चरित्र जनता विरोधी है। यूपी की बदहाली के लिए वर्तमान सरकार जिम्मेदार है। समाजवादी पार्टी जनता की समस्या को दूर करने के पक्ष में है। यूपी में अराजकता, अपहरण, लूट, हत्या का बोलबाला है। किसान-नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। भाजपा से सामाजिक सद्भाव को खतरा है। उत्तर प्रदेश की तरक्की और खुशहाली का रास्ता अखिलेश यादव के नेतृृत्व में समाजवादी सरकार में ही संभव है।



शपथ ग्रहण अवसर पर सर्वश्री नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, विधायक शैलेन्द्र यादव ‘ललई‘ एम.एल.सी.गण डा0 राजपाल कश्यप, सुनील सिंह साजन, उदयवीर सिंह, रामसुन्दर दास निषाद, रामबृृृक्ष यादव, आनंद भदौरिया, संतोष यादव ‘सनी‘, लीलावती कुशवाहा, राकेश यादव गुड्डू सहित आशीष यादव (सोनू) पूर्व विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री, रामदुलार यादव, एस0के0राय, मनीष सिंह, प्रदीप चौधरी, मधुकर त्रिवेदी, मणेन्द्र मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।