लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के समक्ष आज बसपा छोड़कर कानपुर देहात क्षेत्र के कई प्रमुख नेता कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सभी ने समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृृत्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की तथा 2022 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रति जनता में आकर्षण बढ़ रहा हैै। अन्य दलों के नेता लगातार समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले रहे है।
आज जिन लोगो ने बसपा छोड़कर सपा की सदस्यता ली उनमें प्रमुख है सर्वश्री नवीन सचान उर्फ पिंकू पुखराया कानपुर देहात, मनोज सचान ग्राम मांचा भोगनीपुर कानपुर देहात, बृृजेश कुमार गौतम मांचा भोगनीपुर कानपुर देहात, सिद्धगोपाल गौतम मांचा भोगनीपुर कानपुर देहात, बेनी सिंह प्रधान मांचा भोगनीपुर कानपुर देहात, श्याम सुन्दर मांचा भोगनीपुर कानपुर देहात, आनंद सचान ग्राम कुसरजापुर कानपुर देहात, भारत सिंह बुन्देला ग्राम कुसरजापुर कानपुर देहात, सत्येन्द्र सचान मांचा भोगनीपुर कानपुर देहात।