मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भाजपा सरकार पहले फेंकू सरकार थी अब बेंचू सरकार हो गई, सब कुछ बेचने पर उतारू: अखिलेश का NMP को लेकर मोदी सरकार पर वार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की जनता मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। केन्द्र और राज्य में डबल इंजन सरकार के बावजूद उत्तर प्रदे…

भाजपा सरकार पहले फेंकू सरकार थी अब बेंचू सरकार हो गई, सब कुछ बेचने पर उतारू: अखिलेश का NMP को लेकर मोदी सरकार पर वार
भाजपा सरकार पहले फेंकू सरकार थी अब बेंचू सरकार हो गई, सब कुछ बेचने पर उतारू: अखिलेश का NMP को लेकर मोदी सरकार पर वार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की जनता मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। केन्द्र और राज्य में डबल इंजन सरकार के बावजूद उत्तर प्रदेश में बिजली का संकट है। भाजपा ने विद्युत उत्पादन बढ़ाने का कोई काम नहीं किया। यहां मीटर तेज चलता है। बिजली का बिल बढ़कर आता है। मुख्यमंत्री जी 3X66 थर्मल पावर प्लांट के बारे में कुछ जानते नहीं। समाजवादी सरकार बनने पर किसान और गरीबों को बिजली संकट नहीं रहेगा। भाजपाई समाजवादी पार्टी के घोषणा-पत्र में बिजली बिल कम किए जाने की बात की आशंका में डरे हुए हैं। बिजली के करेंट का झटका भाजपा को लगना जरूरी है। 



अखिलेश यादव आज बीकेटी इंटर कालेज, बख्शी का तालाब, लखनऊ में समा???वादी नेता एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह की प्रतिमा के अनावरण और माल्यार्पण के पश्चात् आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबू भगवती सिंह समाजवादी नेता थे। वे आजीवन समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे। कालेज को विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में प्रयास ही उनको श्रद्धांजलि होगी। श्री यादव ने समाजवादी संत स्व0 भगवती सिंह के जीवन पर एक स्मारिका का भी विमोचन किया।




अखिलेश यादव ने कहा कि देश को बड़े बलिदानों के बाद आजादी मिली है। प्लासी के युद्ध के बाद ईस्ट इण्डिया कम्पनी को एक कानून ने सरकार बना दिया। भाजपा ऐसे कानून ला रही है जिससे देश की मालिक कम्पनी होगी और वही सरकार चलाएगी। तब शायद फिर आजादी की दूसरी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। 



नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन (NMP) को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पहले फेंकू सरकार थी अब बेंचू सरकार हो गयी है। यह सरकार रेल बेच रही है, पटरी और स्टेशन बेच रही है। सड़कें, एयरपोर्ट और रेल बेंच रही है। वह सब कुछ बेचने पर उतारू है। जब राष्ट्रीय सम्पत्तियाँ बिक जाएंगी तो सरकार क्या करेगी?



यादव ने कहा कि भाजपा सब बेच कर कुछ उद्योगपतियों को सौंप रही है। भाजपा किसानों, नौजवानों, महिलाओं, आम जनता को धोखा दे रही है। कोरोना काल में ऐसा लॉक डाउन किया कि लोग बर्बाद हो गये। लोगों की नौकरी, रोजगार, व्यापार खत्म हो गया। बेरोजगारी बढ़ गयी। लाकडाउन के समय जनता को अनाथ छोड़ दिया गया। कोरोना से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गयी। मरीजों को अस्पतालों में बेड, दवा और इलाज नहीं मिला। आक्सीजन के लिए भटकना पड़ा। विषेशज्ञों की चेतावनी के बाद भी सरकार ने कोई तैयारी नहीं की थी।



 यादव ने कहा कि कोरोना काल में इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। कोरोना काल में भाजपा ने आंख-कान बंद कर लिया था। उन्होंने कहा कि हमें तीसरी लहर के दौर में सावधानी बरतना होगा।



अखिलेश यादव ने कहा नोटबंदी से भ्रष्टाचार मिटा नहीं, अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। किसान की वजह से अर्थव्यवस्था सम्भाली है। 2 साल में शिक्षा व्यवस्था चौपट हुई है। आनलाइन पढ़ाई पटरी पर नहीं है। समाजवादी सरकार होती तो हर घर में लैपटाप पहुंचता। अभी भाजपा सरकार ने स्मार्ट फोन देने की घोषणा की वह तो पहले से बहुतों के पास है। अब समय कहां बचा है जो वे वादा निभा पाएंगे। 



यादव ने कहा कि लखनऊ में आउटर रिंग रोड अभी तक नहीं बन पाया। मेट्रो जहां तक चली थी, उसके आगे नहीं बढ़ी। सपा सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 323 किलोमीटर 22 महीने में बन गई। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अभी तक पूरी नहीं हुई। तीन काले कृषि कानूनों से न खेती बचेगी न जमीन। बाजार में किसान को न लाभकारी मूल्य मिला न ही आय दोगुनी हुई। घर के चूल्हें बुझ गए हैं। उज्ज्वला का सिलेंडर महंगा हो गया है। सरसों का तेल महंगा हुआ है तो पकौड़े कैसे तलेंगे?



 यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावों की शुरूआत हो चुकी है। समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि सब मिलकर सोती हुई भाजपा सरकार को हटाएं। बिहार-बंगाल से ज्यादा उत्तर प्रदेश के चुनाव खतरनाक होंगे। समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाना है। समाजवादी सरकार बनेगी तभी गरीबों, किसानों, नौजवानों का कल्याण होगा। मुख्यमंत्री जी ने रंग और नाम बदलने के अलावा कोई काम नहीं किया है। भाजपा सरकार समाजवादियों की साइकिल का मुकाबला नहीं कर सकती है।



इस अवसर पर सर्वश्री उदय प्रताप सिंह, राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द सिंह गोप, सुशीला सरोज, डाॅ0 फिदा हुसैन अंसारी, राजेन्द्र यादव, डाॅ0 मधु गुप्ता, आर.के. चौधरी, गोमती यादव, विजय सिंह, राम सागर, इंदल रावत, झींन बाबू, श्याम किशोर यादव, जयसिंह जयंत, अशोक यादव, सुभाष यादव, संजीव यादव, अनुराग भदौरिया, बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के.के. शुक्ला एवं पूर्व प्रधानाचार्य आर.के. सिंह तोमर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।