मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अक्टूबर 2026

COVID-19 मामलों में भारी उछाल के बीच बोले अखिलेश- हेल्थ सिस्टम के पतन के लिए भाजपा जिम्मेदार, सीएम योगी से किए ये सवाल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना की इस महामारी के दौर में भाजपा सरकार का कोई भी तंत्र-मंत्र काम नहीं कर रहा हैं। जिंदगियां दम तोड़ रही…

COVID-19 मामलों में भारी उछाल के बीच बोले अखिलेश- हेल्थ सिस्टम के पतन के लिए भाजपा जिम्मेदार, सीएम योगी से किए ये सवाल
COVID-19 मामलों में भारी उछाल के बीच बोले अखिलेश- हेल्थ सिस्टम के पतन के लिए भाजपा जिम्मेदार, सीएम योगी से किए ये सवाल | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना की इस महामारी के दौर में भाजपा सरकार का कोई भी तंत्र-मंत्र काम नहीं कर रहा हैं। जिंदगियां दम तोड़ रही हैं, लोग तड़प कर मर रहे हैं। इस अमानवीय स्थिति में भी दवाओं, आक्सीजन, वेंटीलेटर और बेड़ की आपूर्ति के बहाने कुछ लोग कालाबाजारी में जुट गए हैं, प्रशासन मूकदर्शक बना है। प्रदेश भर में स्वास्थ्य सिस्टम ध्वस्त है।स्वास्थ्य व्यवस्था के पतन के लिए भाजपा जिम्मेदार| इस अव्यवस्था के लिए भाजपा सरकार ही पाप की भागी है। 



समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि लखनऊ में COVID19 नियंत्रण कक्ष में लगे अधिकारी न तो संकट में पड़े लोगों से मिल रहे हैं और न ही उनके फोन को उठा रहे हैं| सीएम योगी से पूछा हैं कि ऐसे कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? 



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''भाजपा का आपदा को अवसर में बदलने का काम धड़ल्ले से हो रहा है। निजी अस्पतालों में मंहगी दरों पर भर्ती हो रही है। आक्सीजन की बाजार में भारी कमी है। अब सरकार ने जरूरतमंदों को भी सीधे बिक्री पर रोक लगाकर संकट को और बढ़ावा दिया है। आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन अस्पतालों में नहीं है, पर चोरबाजार में हर चीज उपलब्ध है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो स्वास्थ्य सिस्टम बनाया था उसे भी द्वेषवश भाजपा सरकार ने कमजोर कर दिया, अब उसी के भरोसे काम चल रहा है।



अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा,''मुख्यमंत्री जी लापरवाह अधिकारियों के साथ कड़ाई के रोज ही बयान देते है लेकिन राजधानी लखनऊ में ही कोविड कंट्रोल रूम में बैठे अफसर न फोन उठा रहे हैं और नहीं मिल रहे है। परेशान लोगों की गुहार सुनने वाला कोई नहीं। उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?



श्मसान गृहों और कब्रिस्तानों में जगह नहीं बची है। वाराणसी में शव जलाने वाली मशीन गर्म होकर खराब हो गई। आक्सीजन के अभाव में, भर्ती न हो पाने से जो मर गए उन सबकी अस्वाभाविक मौत के लिए किसी डी.एम-एस.पी. पर मुख्यमंत्री जी ने कार्रवाही क्यों नहीं की? दिखावे के लिए बहाना ढूंढ़ा जाता है। प्रशासन तो बेलगाम है, मुख्ममंत्री जी का कंट्रोल कहीं नहीं रह गया है। भाजपा जिस अमानवीय चरित्र का परिचय दे रही है, राज्य की जनता इसे कभी माफ नहीं कर सकती है। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।