रायबरेली में डबल मर्डर से हड़कंप: बरामदे में सो रहे बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुजुर्ग दंपति के दोहरे हत्याकांड से सनसनी मच गई| रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देदानी में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या कर…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
रायबरेली में डबल मर्डर से हड़कंप: बरामदे में सो रहे बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुजुर्ग दंपति के दोहरे हत्याकांड से सनसनी मच गई| रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देदानी में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई| अज्ञात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से घर के बरामदे में सो रही महिला की हत्या की की जबकि उसके पति की रस्सी से गला दबा कर हत्या कर दी|
गांव में हुए डबल मर्डर की सूचना जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई| डबल मर्डर की सूचना स्थानीय भदोखर थाने को दी गई, जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची|
भदोखर थाना क्षेत्र के देदानी गांव गांव में घर के बाहर सो रहे गोपी शंकर तिवारी और उनकी पत्नी निर्मला का खून से लथपथ शव बरामदे में मिला| मृतक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या की गई जबकि उनके पति की गला दबाकर हत्या की गई| घटनास्थल के पास से मवेशी बांधने की रस्सी बरामद हुई है| गांव में डबल मर्डर से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है|
दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर सबूत जुटाने में लगी है| दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया| घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी श्लोक कुमार, एडिशनल एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव देदानी गांव पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया| पुलिस की शुरुवाती जांच के बाद एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटना स्थल के पास हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और रस्सी बरामद हुई है| शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 23 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।