मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

म्यूट तंत्र पर लोकतंत्र की जीत: भाजपा की साजिश बेनकाब- अंन्ततः न्याय की जीत- बृजलाल खाबरी

मोहब्बत ने नफरत को एक बार फिर पछाड़ा- बृजलाल खाबरीदेश के साथ- साथ वायनाड की महान जनता की जीत- बृजलाल खाबरीलखनऊ: भाजपा की साजिश बेनकाब- अंन्ततः न्याय की जीत हुई, मोहब्बत ने नफरत को एक बार फिर से पछाड़ द…

म्यूट तंत्र पर लोकतंत्र की जीत: भाजपा की साजिश बेनकाब- अंन्ततः न्याय की जीत- बृजलाल खाबरी
म्यूट तंत्र पर लोकतंत्र की जीत: भाजपा की साजिश बेनकाब- अंन्ततः न्याय की जीत- बृजलाल खाबरी | फ़ोटो: TVL News

:black_circle:मोहब्बत ने नफरत को एक बार फिर पछाड़ा- बृजलाल खाबरी

:black_circle:देश के साथ- साथ वायनाड की महान जनता की जीत- बृजलाल खाबरी


लखनऊ: भाजपा की साजिश बेनकाब- अंन्ततः न्याय की जीत हुई, मोहब्बत ने नफरत को एक बार फिर से पछाड़ दिया। हिन्दुस्तान की सर्वोच्च पंचायत लोकसभा में जन नायक श्री राहुल गांधी जी संसद में इण्डिया के सांसदों के स्वागत के साथ प्रवेश किये, आज ही लोकसभा सचिवालय द्वारा सदस्यता बहाली का पत्र जारी किया गया, यह देश के करोड़ों-करोड़ जनता की जनभावनाओं की जीत और सुखद क्षण है।


ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी ने कहा कि अब भारत की संसद जीवन्तता के साथ जन मद्दों पर सार्थक चर्चा की साक्षी बनेगी। और वह मुद्दे सदन में उठेंगे जो जन भावनाओं और जन पीड़ा से जुडे़ होंगे, चाहे वह मणिपुर के दंगे से कराह रही जनता की पीड़ा हो या महंगाई की मार से कराह रही भारत की जनता हो। चार साल बाद अपमानित करके नौकरी से निकाल दिये जाने वाले अग्निवीर के नौजवान हो या अतिवृष्टि और बाढ़ की विभीषिका से परेशान राज्यों की जनता की समस्या, सब पर श्री राहुल गांधी जी बुलंद आवाज में उठायेंगे और सरकार को विशेषकर प्रधानमंत्री जी को संसद में बोलने के लिए विवश करेंगे और उन्हें आकर जनता की समस्याओं पर जवाब देना होगा, जिससे वह अब तक बच रहे थे।


ये भी पढ़ें: बीजेपी की 'साजिश' नाकाम : SC द्वारा 'मोदी सरनेम' मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कांग्रेस


श्री खाबरी ने आगे कहा कि आज म्यूट तंत्र पर जनतंत्र की जीत हुई है। प्रधानमंत्री लगातार हिन्दुस्तान की सर्वोच्च पंचायत संसद में ना आकर अवहेलना कर रहे हैं, कांग्रेस पार्टी और हमारा गठबंधन इण्डिया बुलंद इरादे के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी जी के कुशल नेतृत्व एवं बेहतरीन संगठनकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के मार्गदर्शन में बड़ी जीत हासिल करेगा।


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने 'मोदी सरनेम' मामले में राहुल गांधी की सजा पर लगाई रोक


उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के साथ-साथ वायनाड की महान जनता की जीत है जिसने अपने प्रतिनिधि के रूप में श्री राहुल गांधी जी को हिन्दुस्तान की सर्वोच्च पंचायत लोकसभा में चुनकर भेजा है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।