मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार (4 अगस्त) को मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में उनकी (कांग्रेस नेता राहुल गांधी) सजा प…

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार (4 अगस्त) को मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में उनकी (कांग्रेस नेता राहुल गांधी) सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज सोमवार को वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल की। मार्च 2023 में उन्हें (राहुल गांधी को) निचले सदन से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने जश्न मनाया। लोकसभा सचिवालय द्वारा पार्टी नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल किए जाने पर दिल्ली, 10 जनपथ के बाहर समर्थकों ने जश्न मनाया| I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन के पक्ष में नारे लगाए।


संसद में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को लोकसभा में होने वाली अविश्वास प्रस्ताव चर्चा में बोलेंगे। संभावना है कि वह कल सदन में कांग्रेस की ओर से बहस की शुरुआत करेंगे।



 राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी  ने कहा,''स्पीकर ने आज ये फैसला लिया। हमने कानूनी प्रक्रिया का पालन किया और सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलते ही हमने इसे बहाल कर दिया|



राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,''जहां तक कांग्रेस नेताओं और राहुल गांधी का सवाल है तो मैं उन्हें सदस्यता बहाल होने पर बधाई देना चाहता हूं। मैं सुप्रीम कोर्ट को भी बधाई देता हूं। इस फैसले के बाद लोकतंत्र और न्यायालय पर विश्वास बढ़ा है|



 राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने पर कांग्रेस सांसद पी.चिदंबरम ने कहा,'हमें खुशी है कि स्पीकर ने आज फैसला लिया। अब वे (राहुल गांधी) लोकसभा में भाग ले सकते हैं|



राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा,'' मैं राहुल गांधी को धन्यवाद देती हूं और अध्यक्ष का भी धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने बिना किसी विलंब के सदस्यता बहाल की|


ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने 'मोदी सरनेम' मामले में राहुल गांधी की सजा पर लगाई रोक


 राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा,''हम सदन में उनका दोबारा स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। इससे हमारी रैंक मजबूत होगी। कल अविश्वास प्रस्ताव आ रहा है, इससे हमारे तर्कों को बल मिलेगा कि इस सरकार ने भारत का विश्वास क्यों खो दिया है। मुझे पूरा यकीन है कि वे(राहुल गांधी) अविश्वास प्रस्ताव में हिस्सा लेंगे|



 राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की सदस्यता बहाल की, यह सत्य की जीत है। लोग राहुल गांधी को लोकसभा में सुनना चाहते हैं...|


 ये भी पढ़ें: बीजेपी की 'साजिश' नाकाम : SC द्वारा 'मोदी सरनेम' मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कांग्रेस



 राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा,'' पूरे देश में एक संदेश गया है। यह भाजपा नेताओं द्वारा की गई साजिश थी क्योंकि उन्हें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का डर था...भाजपा बेनकाब हो गई है...अगर PM मोदी को कोई टक्कर दे रहा है तो वह राहुल गांधी हैं|



 ये भी पढ़ें: 'चाहे कुछ भी हो, मेरा कर्तव्य वही रहेगा... ':'मोदी सरनेम' मामले में SC से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी


राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा,'झूठ बार-बार सच से टकराता है, अंत में सत्य की जीत होती है...राहुल गांधी की सदस्यता की बहाली इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है...|



लोक जनशक्ति पार्टी(राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, 'राहुल गांधी की सदस्यता का जाना और वापस आना यह राजनीतिक विषय कभी रहा ही नहीं है। यह पूर्णत: न्यायिक प्रक्रिया का एक हिस्सा था। जब उन्हें सज़ा दी गई वह भी न्यायिक प्रक्रिया के तहत दी गई और सज़ा के बाद के प्रावधान में उनकी सदस्यता रद्द होने वाली थी जिस वजह से ऐसा हुआ। आज जैसे ही उनको मिली सज़ा पर रोक लगी तो सदस्यता फिर से बहाल कर दी गई|



राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली और अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा,'कल से हम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सभी विफलताओं का विश्लेषण करेंगे और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस की मजबूत भागीदारी होगी। मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी बोलेंगे और हम मणिपुर से शुरू होकर सरकार की विफलता के सवाल पर जोरदार बहस करेंगे, जो एक मुख्य मुद्दा है जिस पर हम सभी चर्चा करना चाहते हैं|




 राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा,'इसके लिए उन्हें (राहुल गांधी को) बहुत-बहुत बधाई। देश में अनेक पार्टियां एकजूट हो रही है तो जो केंद्र (केंद्र सरकार) में हैं उन्हें परेशानी हो रही है|



राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा,'बहुत खुशी की बात है कि आज उनको (राहुल गांधी) उनकी सदस्यता वापस की गई है। हम उन्हें (राहुल गांधी) बधाई देते हैं। जब वह लालू यादव से मिलने आए तो मेरी उनसे मुलाकात हुई। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि जो लड़ेगा वो जीतेगा, जो डरेगा वो मरेगा|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।