मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सभी 'माफिया और गुंडे हैं, समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर 'माफियावादी' पार्टी'...: भाजपा MLA जय चौबे और हरिशंकर तिवारी परिवार के 'सपा' में शामिल होने के बाद बीजेपी का रिएक्शन

लखनऊ: भाजपा विधायक दिग्विजय नारायण चौबे उर्फ जय चौबे, बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी ,पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी ,विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय और गोंडा से BSP नेता स…

सभी 'माफिया और गुंडे हैं, समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर 'माफियावादी' पार्टी'...: भाजपा MLA जय चौबे और हरिशंकर तिवारी परिवार के 'सपा' में शामिल होने के बाद बीजेपी का रिएक्शन
सभी 'माफिया और गुंडे हैं, समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर 'माफियावादी' पार्टी'...: भाजपा MLA जय चौबे और हरिशंकर तिवारी परिवार के 'सपा' में शामिल होने के बाद बीजेपी का रिएक्शन | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  भाजपा विधायक दिग्विजय नारायण चौबे उर्फ जय चौबे, बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी ,पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी ,विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय और गोंडा से BSP नेता संतोष तिवारी लखनऊ में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की उपस्थिति में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए| विनय और कुशल तिवारी पूर्वांचल के कद्दावर नेता रहे हरिशंकर तिवारी के पुत्र हैं। भाजपा विधायक दिग्विजय नारायण चौबे उर्फ जय चौबे और हरिशंकर तिवारी परिवार के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आई है| भाजपा ने सपा को अपनी पार्टी का नाम बदलकर 'माफियावादी' पार्टी रखनी की सलाह दे डाली है|



यूपी के मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा,' 'जिस तरह से आज कुछ लोग सपा में शामिल हुए हैं, उन्हें अपनी पार्टी का नाम बदलकर 'माफियावादी' पार्टी रखनी चाहिए क्योंकि सभी माफिया और गुंडे हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा,'''उन्होंने (समाजवादी पार्टी) यूपी के मान्यता प्राप्त अपराधियों को शामिल किया है| चाहे मुख्तार अंसारी हों या कोई अन्य हिस्ट्रीशीटर|



 मंत्री पाठक ने कहा'',समाजवादी पार्टी का डीएनए अपराध और अपराधियों पर बना है। इन माफियाओं के सहारे 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने का उनका सपना टूट जाएगा, 2017 और 2019 में कैसे हुआ, क्योंकि जनता देख रही है|




बता दें कि आज समाजवादी पार्टी ने कहा',''समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रेरित होकर आज बड़ी संख्या में बसपा, भाजपा, आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस के वरिष्ठ एवं प्रमुख नेता समाजवादी पार्टी में अपने हजारों समर्थकों के साथ शामिल हो गए। बुन्देलखंड इंसाफ सेना, निषाद सेना एवं मान्यवर कांशीराम सर्वसमाज सेना ने समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया।



विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय के साथ बसपा छोड़कर पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कौशल तिवारी, विधायक चिल्लूपार गोरखपुर विनय शंकर तिवारी, ब्लाक प्रमुख लक्ष्मीपुर गोरखपुर संतोष पाण्डेय, बसपा के पूर्व प्रत्याशी संजय दीक्षित, फतेहपुर सदर से पूर्व प्रत्याशी बसपा समीर त्रिवेदी, गोण्डा कर्नैलगंज के पूर्व बसपा प्रत्याशी संतोष तिवारी सहित बसपा के कई पदाधिकारी, कई पूर्व प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य तथा प्रधान भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए। 



खलीलाबाद के भाजपा विधायक जय चौबे, अजय दूबे, विक्रम दुबे, इटावा के पूर्व जिला मंत्री शिव कुमार निषाद भी अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व विधायक कुशीनगर आनन्द शर्मा, शिवेन्द्र पाण्डेय अधिवक्ता, आम आदमी पार्टी बरेली के जिला सचिव शिव औतार शर्मा,  योगेन्द्र शर्मा अध्यक्ष फोनरवा गौतमबुद्धनगर भी सपा में शामिल हुए। 



अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जलालुद्दीन सिद्दीकी ने भी कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। मनोज चौधरी ने अपनी पार्टी का विलय कर दिया। मूलचरन निषाद बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए। आनन्द निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निषाद सेना, श्री ए.एस. नोमानी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुन्देलखंड इंसाफ सेना बांदा तथा मान्यवर कांशीराम सर्व समाज सेना गाजियाबाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बोबी अन्ना ने समाजवादी पार्टी में विलय की घोषणा की।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।