मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

‘पैदलजीवी’ बताएं कि सपा सरकार के...: अखिलेश यादव ने समझाई 'काशी विश्वनाथ कॉरिडोर' की क्रोनोलॉजी

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 दिसंबर को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री 'श्री काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के 'काशी विश्वनाथ कॉरिडोर'…

‘पैदलजीवी’ बताएं कि सपा सरकार के...: अखिलेश यादव ने समझाई 'काशी विश्वनाथ कॉरिडोर' की क्रोनोलॉजी
‘पैदलजीवी’ बताएं कि सपा सरकार के...: अखिलेश यादव ने समझाई 'काशी विश्वनाथ कॉरिडोर' की क्रोनोलॉजी | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 दिसंबर को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री 'श्री काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के 'काशी विश्वनाथ कॉरिडोर' उद्घाटन से पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की क्रोनोलॉजी समझाई। 



अखिलेश यादव ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की शुरुआत समाजवादी पार्टी के सरकार में होने का दावा करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा बुनियादी सवालों से ध्यान हटाने के लिए जनता को दूसरे मुद्दों में उलझा रही है।अखिलेश ने ट्वीट कर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की क्रोनोलॉजी भी समझाई।



प्रेस कॉन्फ्रेंस अखिलेश यादव ने कहा,'''काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की शुरुआत समाजवादी पार्टी ने की थी। हम दस्तावेज भी देंगे, क्योंकि इस बार हम सबूत के साथ बात करेंगे। यह सब इसलिए हो रहा है ताकि सरकार किसानों को दुगनी आमदनी देने से बच जाए। यह एक व्याकुलता है| 




अखिलेश यादव ने कहा,'''काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की क्रोनोलॉजी: 

- सपा सरकार में करोड़ों का आवंटन हुआ

- सपा सरकार में कॉरिडोर हेतु भवनों का अधिग्रहण शुरू हुआ

- मंदिरकर्मियों के लिए मानदेय तय किया गया



CM योगी पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘पैदलजीवी’ बताएं कि सपा सरकार के वरुणा नदी के स्वच्छता अभियान को क्यों रोका और मेट्रो का क्या हुआ।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।