लखनऊ: सीएम योगी ने अपने कार्यकाल के अंतिम बजट (वित्तीय वर्ष 2021-2022) के लिए वित्त मंत्री की सराहना की है। उनका कहना है कि बजट को सभी वर्गों के उत्थान को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह बजट युवाओं को समर्पित है। उन्होंने पेपर लेस बजट के लिए वित्त मंत्री को विशेष धन्यवाद दिया।मुझे खुशी है कि आज से हमारी कैबिनेट भी ई-कैबिनेट हो गई है। बजट से पहले ई-कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई थी|
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,'''सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की उत्कृष्ट लोकतांत्रिक भावना से परिपूर्ण उत्तर प्रदेश का वर्तमान बजट प्रदेश के तीव्र, धारणीय एवं सर्वसमावेशी विकास के मार्ग में मील का पत्थर साबित होगा।उत्तर प्रदेश के बजट के हृदय में गाँव, गरीब, किसान, महिलाएं और युवा हैं...
वर्तमान बजट ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की भावना के अनुरूप है। इसमें हर घर नल, हर गांव सड़क, हर गांव डिजिटल, हर खेत को पानी, हर युवा को रोजगार, तथा हर जुल्मी को जेल का संकल्प छिपा है।यह बजट प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने तथा हर नागरिक को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ लाया गया है।वैश्विक महामारी कोरोना की त्रासदी के मध्य यह बजट आशा, ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश की नई संभावनाओं को नई उड़ान देता है।