लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव में समाजवादी पार्टी और आजाद पार्टी का गठबंधन नहीं होगा। आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने एलान किया है कि उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के साथ उनकी पार्टी का कोई गठबंधन नहीं होगा| भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने इस बार अपने दम पर चुनाव लड़ने की बात कही है। आजाद ने कहा कि अखिलेश यादव को दलितों की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए हम लगातार कोशिश करेंगे।
उन्होंने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला और आरोप लगाया कि उन्होंने बहुजन समाज का अपमान किया है| चंद्रशेखर ने कहा कि,''तमाम चर्चाओं के बाद आखिर में मुझे लगा कि अखिलेश यादव इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते, उन्हें सिर्फ दलित वोट चाहिए| उन्होंने बहुजन समाज के लोगों को अपमानित किया| मैंने 1 महीने 3 दिन तक कोशिश की लेकिन गठबंधन नहीं हो सका|
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि,''मेरी अखिलेश यादव से पिछले 6 महीनों में काफी मुलाकातें हुईं हैं। इस बीच सकारात्मक बातें भी हुई लेकिन अंत समय में मुझे लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की ज़रूरत नहीं है। वह इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते। वह चाहते हैं कि दलित उनको वोट करें|
Azad Samaj Party के संस्थापक आजाद ने कहा कि ,''अंत समय में मुझे लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की ज़रूरत नहीं है। वह इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते। वह चाहते हैं कि दलित उनको वोट करें... कल उन्होंने अपमानित किया जो दुखद है। बहुजन समाज के लोगों को अपमान किया है| अखिलेश यादव इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते, उन्हें सिर्फ दलित वोट बैंक चाहिए।