मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी का ऐलान: रसोइयों के मानदेय में होगी ₹500 की बढ़ोतरी, एक साल में 2 साड़ी भी मिलेंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को रसोइयों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है|मुख्यमंत्री ने रसोइयों का मानदेय 500 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके…

यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी का ऐलान: रसोइयों के मानदेय में होगी ₹500 की बढ़ोतरी, एक साल में 2 साड़ी भी मिलेंगे
यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी का ऐलान: रसोइयों के मानदेय में होगी ₹500 की बढ़ोतरी, एक साल में 2 साड़ी भी मिलेंगे | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को रसोइयों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है|मुख्यमंत्री ने रसोइयों का मानदेय 500 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके अलावा रसोइयों को साल में दो साड़ियां दी जाएंगी। CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,'जितने भी रसोइया हैं उन्हें बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ़ से 2 साड़ी देंगे। एप्रन और हेयर कैप का पैसा रसोइयों के खाते में देने की व्यवस्था परिषद करेगा। हर रसोइया को 5 लाख के स्वास्थ्य बीमा से जोड़ेंगे। रसोइया के अतिरिक्त मानदेय को 500 रुपए बढ़ाया जाएगा|



लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोइयों और अंशकालिक अनुदेशकों को संबोधित करते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,''अगर 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं आती तो बहुत सारे स्कूल बंद हो गए होते। स्कूल अगर बंद हो गए होते तो आप में से बहुत सारे लोगों की सेवाएं समाप्त हो गई होती|



बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में हम प्रतिमाह ₹500 की बढ़ोतरी कर रहे हैं।  इस अवसर पर मैं सभी रसोइयों को हृदय से बधाई व शुभकामनाएं देता हूं| बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से रसोइयों को वर्ष में 2 साड़ी उपलब्ध कराएंगे। परिषद एप्रन व हैड कैप का रुपया सीधे इनके बैंक खाते में देने की व्यवस्था करेगी। इसके साथ ही हर एक रसोइये को ₹5,00,000 के स्वास्थ्य बीमा कवर के साथ जोड़ेंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।