मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अनुदेशकों को CM योगी की सौगात, 2000 रुपये तक बढ़ाया मानदेय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों 2022 से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है। लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोइयों और अंशकालिक अनु…

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अनुदेशकों को CM योगी की सौगात, 2000 रुपये तक बढ़ाया मानदेय
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अनुदेशकों को CM योगी की सौगात, 2000 रुपये तक बढ़ाया मानदेय | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों 2022 से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है। लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोइयों और अंशकालिक अनुदेशकों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अनुदेशकों का मानदेय 2000 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके अलावा रसोइयों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है| रसोइयों का मानदेय 500 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके अलावा रसोइयों को साल में दो साड़ियां दी जाएंगी। बता दें कि, लंबे समय से रसोइया और अनुदेशक अपना मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे।



मुख्यमंत्री ने कहा, ''वर्तमान में प्रदेश के अनुदेशकों को प्रतिमाह ₹7,000 मिलते हैं। अब प्रत्येक अंशकालिक अनुदेशक के निर्धारित मानदेय में प्रतिमाह ₹2,000 की वृद्धि की जा रही है| मानदेय बढ़ाने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते साढ़े चार वर्षों में बेसिक शिक्षा विभाग और अनेक विभागों में हुए परिवर्तन ने प्रदेश के प्रति लोगों की धारणाएं बदली हैं। यह एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास का फल है। आपके सहयोग के बिना परिषद में यह परिवर्तन हो पाना अत्यंत दुर्लभ होता।



मुख्यमंत्री ने कहा कि,''आज यूपी सरकारने बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में ₹500 तथा अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में ₹2000 की वृद्धि की है। रसोइयों को वर्ष में 02 साड़ी उपलब्ध कराने के साथ एप्रन व हेड कैप की राशि सीधे इनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।