मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी: कोई भी अस्पताल मरीज को वापस नहीं करेगा, सरकारी अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड तो निजी में कराएं इलाज, सरकार देगी खर्च

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोई भी निजी या सरकारी अस्पताल कोविड मरीज के उपचार से इनकार नहीं कर सकता। नियमानुसार सरकार इनके उपचार का खर्च वहन करेगी, लेकिन मरीज को तुरंत चिकित्सा सुवि…

यूपी: कोई भी अस्पताल मरीज को वापस नहीं करेगा, सरकारी अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड तो निजी में कराएं इलाज, सरकार देगी खर्च
यूपी: कोई भी अस्पताल मरीज को वापस नहीं करेगा, सरकारी अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड तो निजी में कराएं इलाज, सरकार देगी खर्च | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोई भी निजी या सरकारी अस्पताल कोविड मरीज के उपचार से इनकार नहीं कर सकता। नियमानुसार सरकार इनके उपचार का खर्च वहन करेगी, लेकिन मरीज को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए| योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि,''विगत 24 घंटों में प्रदेश में 25,633 लोग उपचारित होकर डिस्चार्ज हुए हैं।  अब तक 7.77 लाख से अधिक लोग कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। यह सुखद स्थिति 'दवाई भी-कड़ाई भी' के सूत्र को प्रभावी ढंग से अमल में लाने का परिणाम है|


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के निःशुल्क टीकाकरण का निर्णय लेने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। 01 मई से प्रारंभ हो रहे इस वृहद टीकाकरण अभियान के संबंध में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं| दोनों स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनियों को 50-50 लाख डोज का ऑर्डर दे दिया गया है।  इसके अतिरिक्त केंद सरकार द्वारा भी वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई जाएगी।  प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें कि वैक्सीन वेस्टेज न हो|




उन्होंने कहा कि,'' युद्धस्तर पर किए गए प्रयासों के कारण आज उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति सामान्य है।  केंद्र सरकार ने प्रदेश का ऑक्सीजन आवंटन बढ़ाया है| ऑक्सीजन एक्सप्रेस जैसे अभिनव सहयोग से बड़ा लाभ हुआ है।  ऑक्सीजन एयरलिफ्ट भी कराई जा रही है। निजी हो या सरकारी, किसी कोविड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन का अभाव नहीं है|



उन्होंने कहा कि,''ऑक्सीजन टैंकरों की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत है।  परिवहन विभाग इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करे।  इसके अलावा, टैंकरों की आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार से भी सहयोग प्राप्त किया जाए| प्रदेश के 100 बेड से अधिक क्षमता वाले सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की कार्यवाही तेजी से आगे बढ़ाई जाए।  यह कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता है|




उत्तर प्रदेश अपर मुख्‍य सचिव (सूचना)  नवनीत सहगल ने बताया,''मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी अस्पताल मरीज को वापस नहीं करेगा। अगर सरकारी अस्पताल में बेड नहीं है तो निजी अस्पताल में मरीज को भेजा जाएगा और पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी। प्रदेश में इस वक्त सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है|




उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि,'पिछले 24 घंटे में प्रदेश में COVID19 के 35,614 नए मामले सामने आए हैं। 25,633 लोग डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,97,616 है। अब तक कुल 11,165 लोगों की मृत्यु हुई है। कल प्रदेश में 2,29,578 सैंपल की जांच की गई| कल से प्रदेश में 2,500 मामले कम आए हैं और टेस्ट की संख्या भी बढ़ी है। अब तक 97,79,846 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ लग गई है। इनमे से 19,97,363 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगी है। रेमडेसिविर दवा भी हमें पर्याप्त मात्रा में मिलने लगी है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।