मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा MLA के साथ थानाध्यक्ष द्वारा मारपीट मामला: सीएम योगी सख्त, थानाध्यक्ष निलम्बित, IG को कल तक देनी होगी रिपोर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़में थाना गौंडा के थानाध्यक्ष और इगलास के भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी के बीच टकराव हो गया|इस दौरान बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि उनके साथ थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियो…

भाजपा MLA के साथ थानाध्यक्ष द्वारा मारपीट मामला: सीएम योगी सख्त, थानाध्यक्ष निलम्बित, IG को कल तक देनी होगी रिपोर्ट
भाजपा MLA के साथ थानाध्यक्ष द्वारा मारपीट मामला: सीएम योगी सख्त, थानाध्यक्ष निलम्बित, IG को कल तक देनी होगी रिपोर्ट | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़में थाना गौंडा के थानाध्यक्ष और इगलास के भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी के बीच टकराव हो गया|इस दौरान बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि उनके साथ थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए| उधर थाने के अंदर विधायक के साथ हुई मारपीट की सूचना मिलते ही तमाम भाजपा नेता थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे| सुरक्षा के लिहाज से गौंडा थाने पर कई थानों की पुलिस फ़ोर्स को तैनात किया गया है| एसपी ग्रामीण अतुल शर्मा का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है|




भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी के साथ कथित तौर पर थानाध्यक्ष द्वारा मारपीट मामला का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान ले लिया है| सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद अलीगढ़ में एक विधायक के साथ हुई घटना का संज्ञान लेते हुए को इस सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।साथ ही इस मामले में IG अलीगढ़ को कल तक आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया है|




सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''जनपद अलीगढ़ में माननीय विधायक के साथ हुई घटना के संबंध में उत्तर प्रदेश DGP को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। ASP (ग्रामीण) का स्थानांतरण किया जा रहा है। IG अलीगढ़ को इस संबंध में कल तक आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।




मुख्यमंत्री ने इस क्रम में पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्बन्धित थानाध्यक्ष को तत्काल निलम्बित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को तत्काल जिले से स्थानांतरित करने तथा इनके स्थान पर एक अधिकारी की जनपद में तैनाती करने हेतु शासन को संस्तुति भेजी जा रही है।पुलिस महानिदेशक द्वारा आईजी अलीगढ़ को इस प्रकरण के सम्बन्ध में कल तक अपनी विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।





उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की इगलास सीट के बीजेपी विधायक राजकुमार सहयोगी ने पुलिस पर उन्‍हें पीटने का आरोप लगाया है| बीजेपी विधायक राजकुमार सहयोगी का कहना है, जब वे स्‍थानीय पुलिस स्‍टेशन गए तो तीन-तीन दरोगा ने मिलकर उन्‍हें पीट दिया| बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि उनके साथ थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए| 




 राजकुमार सहयोगी ने कहा, मुझे 'दो सब इंस्‍पेक्‍टरों और एक इंस्‍पेक्‍टर ने पीटा दिया| उन्‍होंने कहा, 'मुझे पीटा गया और कपड़े भी फाड़ दिए गए|विधायक राजकुमार सहयोगी की थाने में पुलिस द्वारा कथित पिटाई की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता घटना के विरोध में थाने पर एकत्र हो गए|




इगलास से BJP MLA राजकुमार सहयोगी के साथ कथित तौर पर थानाध्यक्ष द्वारा मारपीट के मामले पर विरोध प्रदर्शन जारी। स्थिति तनावपूर्ण है और थाने पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है और आसपास की मार्केट बंद करा दी गई|SP ग्रामीण अतुल शर्मा ने कहा, "MLA अपने किसी कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमे के चलते थाने में आए थे। उनकी थानाध्यक्ष के साथ कहासुनी हुई। मामले की जांच जारी है।"









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।