बागपत और मेरठ में जहरीली शराब से मौत मामले का CM योगी ने लिया संज्ञान, दोषियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बागपत और मेरठ जनपद में जहरीली शराब पीने से मौत मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया| उन्होंने आबकारी विभाग तथा पुलिस अधिकारियों दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बागपत और मेरठ में जहरीली शराब से मौत मामले का CM योगी ने लिया संज्ञान, दोषियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बागपत और मेरठ जनपद में जहरीली शराब पीने से मौत मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया| उन्होंने आबकारी विभाग तथा पुलिस अधिकारियों दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एन.एस.ए. के तहत भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया,''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मेरठ तथा बागपत में शराब पीने से हुई जनहानि की घटना में आबकारी विभाग तथा पुलिस को दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर दोषियों के खिलाफ एन.एस.ए. के तहत भी कार्रवाई की जाए|
बागपत और मेरठ जनपद में जहरीली शराब पीने से मौत मामले में समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की और मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की है|
समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया,'' जनपद मेरठ एवं बागपत में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मृत्यु। अत्यंत दुखद! सपा की जिला इकाई द्वारा कमिश्नर कार्यालय पर मृतकों के परिजनों सहित धरना दिया। मृतकों के परिजनों के साथ सपा की मांग है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर परिजनों को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता दे सरकार।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।