मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोरखपुर में किडनैप बच्चे की हत्या मामले पर CM योगी ने आरोपियों खिलाफ सख्त कार्रवाई और NSA लगाए जाने के दिए निर्देश, आर्थिक मदद का ऐलान

लखनऊ: मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में मासूम की अपहरण के बाद हत्या मामला का CM योगी ने संज्ञान ले लिया है| सोमवार रात मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश देते हुए आर्थिक मदद की…

गोरखपुर में किडनैप बच्चे की हत्या मामले पर CM योगी ने आरोपियों खिलाफ सख्त कार्रवाई और NSA लगाए जाने के दिए निर्देश, आर्थिक मदद का ऐलान
गोरखपुर में किडनैप बच्चे की हत्या मामले पर CM योगी ने आरोपियों खिलाफ सख्त कार्रवाई और NSA लगाए जाने के दिए निर्देश, आर्थिक मदद का ऐलान | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में मासूम की अपहरण के बाद हत्या मामला का CM योगी ने संज्ञान ले लिया है| सोमवार रात मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश देते हुए आर्थिक मदद की घोषणा की है|





गोरखपुर में अपहृत 5वीं के छात्र की हत्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और NSA लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ उन्होंने इस मामले में पुलिस की जवाबदेही निर्धारित करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ₹5 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपहृत बालक की मृत्यु की घटना में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध NSA लगाए जाने पर विचार करने तथा प्रकरण में पुलिस की जवाबदेही निर्धारित करने के भी निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा,''गोरखपुर में अपहृत बालक की मृत्यु के प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवायी कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी|





बता दे कि, गोरखपुर में पिपराइच इलाके के जंगल क्षेत्र धारी टोला मिश्रौलिया से रविवार को 5वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। सोमवार की शाम पोटलिया गांव के पास से पुलिस ने उसके शव को बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ताओं ने लड़के को मारकर लाश को बोरे में डालकर केवटहिया में नाले के पास फेक दिया। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन लोगों की निशानदेही पर शव को बरामद किया गया है।





गोरखपुर पुलिस ने कहा कि,14 वर्षीय बालक का अपहरण करने के बाद हत्या कर देने की घटना में शामिल 5 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।SSP गोरखपुर सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि,पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल छत्रधारी गांव से 14 साल के लड़के को अपहरण करके 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने लड़के को मारकर लाश को बोरे में डालकर  केवटहिया में नाले के पास फेक दिया। मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।