मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

स्वामित्व योजना के तहत CM योगी ने 1,57,244 लाभार्थियों को घरौनी वितरण किया, कहा- यह योजना विवादों के निपटारे में भी सहायक सिद्ध होगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत 11 जनपदों के 1,001 ग्रामों के 1,57,244 लाभार्थियों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) का ऑनलाइन वितरण किय…

स्वामित्व योजना के तहत CM योगी ने 1,57,244 लाभार्थियों को घरौनी वितरण किया, कहा- यह योजना विवादों के निपटारे में भी सहायक सिद्ध होगी
स्वामित्व योजना के तहत CM योगी ने 1,57,244 लाभार्थियों को घरौनी वितरण किया, कहा- यह योजना विवादों के निपटारे में भी सहायक सिद्ध होगी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत 11 जनपदों के 1,001 ग्रामों के 1,57,244  लाभार्थियों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) का ऑनलाइन वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा,''11 जनपदों (आजमगढ़, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, वाराणसी) के 101 ग्राम पंचायतों के 1.57 लाख से अधिक ग्रामीण आवासीय अभिलेखों यानि घरौनी के डिजिटल वितरण व ऑनलाइन डिजिटल खसरा के शुभारंभ के अवसर पर मैं आप सबको हृदय से बधाई व शुभकामनाएं देता हूं|




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,'' हर व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा पाएगा। हमें तकनीक के महत्व को समझना होगा। ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों को इस योजना का लाभ उपलब्ध हो रहा है। यह नई क्रांति है जो गरीबों और किसानों का हक देने के लिए भारत सरकार के स्तर पर किए गए प्रयासों का परिणाम है|




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,'प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक पीढ़ियों से अपना मकान बनाकर रहने वाले गरीब व किसान अब तक उस भूमि के मालिकाना हक से वंचित थे, किन्तु 'स्वामित्व योजना' के द्वारा उन्हें यह अधिकार अब प्राप्त होगा। यह योजना गरीबों और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में अभिनव पहल है। 'स्वामित्व योजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को अपने मकान की भूमि पर मिले मालिकाना हक से अब बैंक आदि से सहजतापूर्वक ऋण प्राप्त कर अनेक वित्तीय सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। यह योजना भूमि संबंधी अनेक विवादों के निपटारे में भी सहायक सिद्ध होगी।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,''सरकार निरंतर गरीब आबादी की चिंता कर रही है, जो पुश्तों से अपना मकान गांव में बनाकर रहते थे लेकिन उस जमीन के मालिक कभी नहीं बन पाते थे, ऐसे में अगर कभी मकान टूटा तो दबंग गरीबों को मकान नहीं बनाने देते थे| 24 अप्रैल, 2020 को स्वामित्व योजना का शुभारंभ किया गया, तब से लेकर सरकार ने जो कार्य किए हैं वह उल्लेखनीय हैं। उत्तर प्रदेश ने जो छलांग लगाई है यह देश के अंदर पहले स्थान पर है। इसके लिए मैं राजस्व विभाग को हृदय से धन्यवाद और बधाई देता हूं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।