मुख्य सामग्री पर जाएँ
29 सितंबर 2026

पहला कानून मंडी को खत्म करने का, दूसरा कानून जमाखोरी शुरू करने का और तीसरा कानून किसानों के हाथ से न्याय छीनने का: 'किसान महापंचायत' में बोले राहुल गांधी

हनुमानगढ़: कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुंचे| राजस्थान के हनुमानगढ़ में 'किसान महापंचायत' को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''इस देश की जो खाद…

पहला कानून मंडी को खत्म करने का, दूसरा कानून जमाखोरी शुरू करने का और तीसरा कानून किसानों के हाथ से न्याय छीनने का: 'किसान महापंचायत' में बोले राहुल गांधी
पहला कानून मंडी को खत्म करने का, दूसरा कानून जमाखोरी शुरू करने का और तीसरा कानून किसानों के हाथ से न्याय छीनने का: 'किसान महापंचायत' में बोले राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

हनुमानगढ़: कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुंचे| राजस्थान के हनुमानगढ़ में 'किसान महापंचायत' को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''इस देश की जो खाद्य सुरक्षा है, इस देश की जो आत्मा है उसकी रक्षा किसान और कृषि का बिजनेस करते हैं| कांग्रेस पार्टी की कोशिश रही है कि खेती के व्यवसाय को हम कभी किसी एक व्यक्ति के हाथ में न जाने दें। यह हमारा लक्ष्य रहा है कि यह धन्धा हिंदुस्तान के 40% लोगों का धन्धा ही रहे|





पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा,'' मोदी जी कहते हैं कि हम किसानों के साथ बात करना चाहते हैं, आप (पीएम मोदी ) क्या बात करना चाहते हैं? (कृषि) कानूनों को निरस्त करें, किसान आपके साथ बात करेंगे। आप (पीएम) उनके ( किसान) जमीन, भविष्य को छीन रहे हैं और फिर आप बात करना चाहते हैं। पहले कानून वापस लें, फिर बात करें|




हनुमानगढ़ में 'किसान महापंचायत' को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानूनों पर कहा,''पहला कृषि कानून कहता है कि कोई भी बड़ा व्यवसायी देश में कहीं भी किसी भी किसान से जितना चाहे अनाज खरीद सकता है। तब मंडी की क्या जरूरत है? इसलिए पहला कानून मंडी को खत्म करने का कानून है|




राहुल गांधी ने कहा,'दूसरा कानून कहता है कि कोई भी उद्योगपति जितना चाहे सब्जी, अनाज, फल कितने भी समय के लिए स्टोर करके रख सकता है। मतलब ये व्यक्ति दाम को नियंत्रित कर पाएगा। जैसे ही ये दूसरा कानून लागू होगा हिंदुस्तान में अरबपति लोगों द्वारा जमाखोरी शुरू हो जाएगी| तीसरा कानून किसानों से न्याय छीन लेगा|




कांग्रेस नेता ने कहा,''आपको यह बात समझनी पड़ेगी कि यह किसानों पर आक्रमण नहीं बल्कि यह हिंदुस्तान की 40% जनता पर आक्रमण है। बात यह है कि किसान जागरूक है, किसान को यह बात पहले समझ आ गयी इसलिए किसान सबसे आगे खड़ा है





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 27 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।