मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी में पांव पसार रहे डेंगू को लेकर CM योगी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, नोडल अफसरों को 'फील्ड' में जाने के दिए निर्देश

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश में पांव पसार रहे डेंगू को लेकर अपने आवास पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने नोडल अफसरों को डेंगू की रोकथाम की व्…

यूपी में पांव पसार रहे डेंगू को लेकर CM योगी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, नोडल अफसरों को 'फील्ड' में जाने के दिए निर्देश
यूपी में पांव पसार रहे डेंगू को लेकर CM योगी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, नोडल अफसरों को 'फील्ड' में जाने के दिए निर्देश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश में पांव पसार रहे डेंगू को लेकर अपने आवास पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री ने नोडल अफसरों को डेंगू की रोकथाम की व्यवस्थाओं को देखने के लिए दोबारा फील्ड में जाने के निर्देश दिए।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोडल अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए दोबारा फील्ड में जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डेंगू के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। सर्विलांस की गतिविधियां बढ़ाई जाएं।



उन्होंने कहा,''सभी नगर निगमों एवं स्थानीय निकायों द्वारा साफ-सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा स्प्रे के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाए। डेंगू से प्रभावित मरीजों के लिए मिशन मोड में डॉक्टर एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। प्रत्येक मरीज को हर हाल में जरूरी उपचार प्राप्त हो।



गोरखपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ा

वही, गोरखपुर ज़िला अस्पताल के एमडी (मेडिसिन) फिजिशियन डॉ राजेश कुमार ने कहा,''डेंगू का प्रकोप बढ़ा हुआ है। अत्यधिक थकान, कमजोरी, बुखार, सिर दर्द वाले मरीज आ रहे हैं। जो मरीज सामान्य रहते हैं उनको घर पर दवा खाकर रहने की सलाह दी जाती है। इस समय हमारे डेंगू वार्ड में करीब 18-20 मरीज भर्ती हैं|



कानपूर नगर में अब तक 200 मामले आए: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आलोक रंजन ने कहा,'मौसम के बदलते समय लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी हो जाती है। इस कारण बुखार समेत अन्य बीमारियां हो जाती हैं और इसी वजह से मामले(डेंगू) बढ़ रहे हैं। कानपूर नगर में जनवरी से अभी तक हमारे पास 200 मामले आए हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।