मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हाथरस कांड: विपक्ष के विरोध के बीच CM योगी ने हाथरस मामले की CBI जांच कराए जाने के दिए आदेश

लखनऊ: हाथरस गैंगरेप मामला तूल पकड़ता जा रहा है| एक ओर इस मामले को लेकर जहां देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं, वही दूसरी तरफ राजनीतिक दल भी अब योगी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं| हाथरस कांड को लेकर को उठ रहे…

हाथरस कांड: विपक्ष के विरोध के बीच CM योगी ने हाथरस मामले की CBI जांच कराए जाने के दिए आदेश
हाथरस कांड: विपक्ष के विरोध के बीच CM योगी ने हाथरस मामले की CBI जांच कराए जाने के दिए आदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: हाथरस गैंगरेप मामला तूल पकड़ता जा रहा है| एक ओर इस मामले को लेकर जहां देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं, वही दूसरी तरफ राजनीतिक दल भी अब योगी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं| हाथरस कांड को लेकर को उठ रहे सवालों के बीच योगी सरकार ने कड़ा फैसला लिया | हाथरस मामले की जांच योगी सरकार ने सीबीआई से कराए जाने के आदेश दिए हैं।



उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया,''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सम्पूर्ण हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए ??ाने के आदेश दिए हैं।



योगी आदित्यनाथ ने कहा,''हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना और जुड़े सभी बिंदुओं की गहन पड़ताल के उद्देश्य से यूपी सरकार इस प्रकरण की विवेचना केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के माध्यम से कराने की संस्तुति कर रही है। इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।




उधर,''कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस मामले में पीड़िता के घर मिलने पहुंचे है| शाम 7.20 बजे राहुल गाधी और प्रियंका गांधी हाथरस पीड़िता के घर पहुंच, जहां उन्होंने,पीड़िता के परिवार से मुलाकात की| हाथरस में गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा,',''परिवार आखिरी बार अपनी बेटी को नहीं देख सका। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हम यह लड़ाई जारी रखेंगे |




बता दें कि,''शनिवार को हाथरस कांड मामले को लेकर में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी|उन्होंने कहा था,''. हाथरस जघन्य गैंगरेप काण्ड को लेकर पूरे देश में ज़बरदस्त आक्रोश है| इस मामले की CBI से या फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जाँच होनी चाहिये|



शनिवार को मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा था,', हाथरस जघन्य गैंगरेप काण्ड को लेकर पूरे देश में ज़बरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरूआती आई जाँच रिपोर्ट से जनता सन्तुष्ट नहीं लगती है। अतः इस मामले की CBI से या फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जाँच होनी चाहिये| बी.एस.पी. की यह माँग |मायावती ने कहा,''साथ ही, देश के माननीय राष्ट्रपति यू.पी. से आते हैं व एक दलित होने के नाते भी इस प्रकरण में ख़ासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये दखल देने की भी उनसे पुरज़ोर अपील




हाथरस गैंगरेप पीड़िता का भाई भी इस पुरे मामले सवाल उठा चुका है| आज यानि शनिवार शाम को पीड़िता का भाई ने कहा,''जिस तरह से अस्पताल से डेड बॉडी को लाया गया, हमें नहीं बताया गया था। डीएम (जिला अधिकारी) ने हमारे साथ बदसलूखी की है, वो हमें दबा देते हैं। जांच को लेकर हम संतुष्ट नहीं हैं जब तक हमें हमारे सवालों के जवाब नहीं मिलते|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।