मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं सरकार: CM योगी

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए…

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं सरकार: CM योगी
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं सरकार: CM योगी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊयूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार यह योजना संचालित करने जा रही है।



ड्रैगन फ्रूट और ब्लैक राइस उगाने वाले किसानों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लैक राइस उगाने वाले किसानों को उनकी उपज का मूल्य ₹700 प्रति किलो मिल रहा है। किसान इस प्रकार के नए प्रयोगों और कृषि विविधीकरण से अपनी आय में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी कर सकते हैं|



मुख्यमंत्री ने कहा कि,''केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। किसानों को डेढ़ गुना MSP दी जा रही है|किसानों की आय बढ़ाने में कृषि की लागत कम करते हुए उत्पादन में बढ़ोत्तरी तथा कृषि विविधीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे किसानों की आय तेजी से बढे़गी|




मुख्यमंत्री ने कहा कि,''जनपद झांसी की एक छात्रा, बुंदेलखंड क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा दे रही है। गत माह वहां स्ट्रॉबेरी महोत्सव आयोजित किया गया। बुंदेलखंड की धरती पर स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन देश व प्रदेश के लिए नया सन्देश है| एक अन्य किसान ने डेढ़ एकड़ क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की फसल उगाई, जिसमें उसकी लागत ₹06 लाख आई, जबकि फसल ₹40 लाख में बिकी। इस प्रकार विविधीकरण के माध्यम से उस किसान को ₹34 लाख की आय हुई|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।