लखनऊ: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान दिवस पर किसानों को ट्रैक्टर वितरित किया। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने' किसान दिवस पर मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना' के अंतर्गत कृषकों को वितरित किए गए ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।किसान दिवस' कार्यक्रम में उन्होंने कहा,''इस कार्यक्रम के पहले हमने प्रदेश के कुछ किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध कराए। आप कल्पना करिए कभी ट्रैक्टर एक कल्पना होती थी आज सरकार ट्रैक्टर की चाभी किसान के हाथों में देकर उसे तकनीक के साथ जोड़ने के नए आह्वान के साथ कार्य कर रही है
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,''चौधरी चरण सिंह जी कहा करते थे कि देश की प्रगति का रास्ता खेतों से होकर होता है। भारत की प्रगति तब होगी जब इस देश का किसान प्रगतिशील होगा। देश के अंदर समृद्धि तब आएगी जब किसान समृद्धिशाली होगा। कृषि प्रधानता ही भारत की अर्थव्यवस्था का आधार है|
उन्होंने कहा,किसान को तकनीक के साथ जोड़ने का कार्य चल रहा है। किसानों को मृदा परीक्षण की सुविधा दी गई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को आगे बढ़ाया गया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से हर खेत तक पानी पहुंचाया गया। किसानों से जुड़े कार्य यद्धस्तर पर चल रहे हैं|किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए लागत का डेढ़ गुना दाम तय किया गया है। प्रत्येक किसान को एमएसपी का लाभ मिल सका, यह प्रधानमंत्री जी की सोच का परिणाम है|
उन्होंने कहा,''किसान के जीवन में खुशहाली लाने के लिए ही प्रधानमंत्री जी ने कृषि कानूनों में बदलाव किया है। जिन्हें किसानों की प्रगति अच्छी नहीं लगती, देश का विकास अच्छा नहीं लगता, किसानों के चेहरे पर खुशहाली अच्छी नहीं लगती, वह लोग किसानों को भड़काने में लगे हैं|सरकार बार-बार कह रही है कि मंडियां समाप्त नहीं होंगी, एमएसपी खत्म नहीं होगी, फिर भी किसानों को गुमराह किया जा रहा है। मंडियों को ई-तकनीक से जोड़ने का कार्य हुआ है। किसान हितों से खिलवाड़ करने वाले ओछी राजनीति कर रहे हैं|
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,किसानों को बिचौलियों व साहूकारों से मुक्ति मिल सके, इसके लिए भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को सहायता पहुंचाई जा रही है। इसके तहत प्रत्येक किसान के खाते में ₹6 हजार प्रतिवर्ष भेजने की व्यवस्था है|₹54 हजार करोड़ वार्षिक और ₹18 हजार करोड़ की धनराशि प्रत्येक चार माह में प्रधानमंत्री जी द्वारा सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों के खातों में भेजी जाती है। इससे किसान समय पर खाद, बीज, कृषि रसायन खरीद कर खेती के लिए अपनी जरूरत को पूरा करता है|
उन्होंने कहा,केंद्र सरकार की तर्ज पर UP सरकार ने भी किसान हित में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। चाहे वह ₹36,000 करोड़ से 86 लाख किसानों का ऋणमोचन हो या लंबित सिंचाई परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का कार्य, प्रदेश सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट की है|उन्होंने कहा,UP सरकार ने ₹1.2 लाख करोड़ का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराया तथा बंद हो चुकीं चीनी मिलों को फिर से शुरू कराया। आज प्रदेश में चीनी मिलों का विस्तारीकरण किया जा रहा है|चौधरी चरण सिंह जी की कर्मभूमि में बंद रमाला चीनी मिल को चालू करवाकर किसानों को सहूलियत दी गई है|