नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के डीडीसी चुनाव की सभी सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 276 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। गुपकार गठबंधन में शामिल नेकां को 67, पीडीपी को 27, अपनी पार्टी-12, पीपुल्स कांफ्रेंस-8, पीपुल्स मूवमेंट-03 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को 26 सीट, बसपा-01 व पैंथर्स एक सीट जीतने में सफल रही। निर्दलियों ने 39 सीटों पर कब्जा जमाया है। डीडीसी चुनाव में भाजपा 74 सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनावों के भाजपा प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि,''DDC चुनाव में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। 51% से अधिक पोलिंग हुई। जो पिछले चुनावों की तुलना में बहुत अच्छी थी। गुपकार गैंग में बहुत से दल इकट्ठा होकर भी भाजपा और मोदी जी को चुनौती नहीं दे पाए।BJP को जम्मू कश्मीर में 75 सीटें मिलीं जोकि सबसे ज़्यादा है|
जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनावों के भाजपा प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा कि,भाजपा का वोट शेयर 38.74% है और गुपकार गैंग का कुल वोट 32.96% है। भाजपा को कुल 4,87,364 वोट मिले और NC, PDP तथा कांग्रेस का कुल वोट मिलाकर 4,77000 है जो भाजपा के वोट से काफी कम है|
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा,''DDC चुनाव में लोकतंत्र की जीत हुई, लोगों की आशा की जीत हुई और पीएम मोदी जी ने जो कश्मीर के लिए सोचा ये उसकी जीत है। इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है।BJP को 75 सीटें मिली, नेशनल कांफ्रेंस को 67 सीट, PDP को 27 और कांग्रेस को 26 सीट मिली हैं|
रविशंकर प्रसाद ने कहा,जो बार-बार गुपकार एलायंस की जीत बताई जा रही है, वो एलायंस इसलिए बनी क्योंकि वे जानते थे कि वो BJP से अकेले नहीं लड़ सकते थे।BJP को 4,87,364 वोट मिले हैं,NC को 2,82,514,PDP को 57,789 और कांग्रेस 1,39,382मिले हैं इन तीनों का वोट मिला दीजिए तो BJP का वोट इनसे अधिक है|