मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अपनी जान बचाने के लिए गुंडे-माफिया दूसरे राज्यों में भाग गए, यह सत्ता की धमक है यह धमक केवल BJP ही दे सकती है: CM योगी

लखनऊ: लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,'कोरोना गया नहीं है हमें पूरी तरह से सावधानी और सतर्क रहना है, आग और पानी से खेला नहीं जाता| समाज के हर तबके को व…

अपनी जान बचाने के लिए गुंडे-माफिया दूसरे राज्यों में भाग गए, यह सत्ता की धमक है यह धमक केवल BJP ही दे सकती है: CM योगी
अपनी जान बचाने के लिए गुंडे-माफिया दूसरे राज्यों में भाग गए, यह सत्ता की धमक है यह धमक केवल BJP ही दे सकती है: CM योगी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,'कोरोना गया नहीं है हमें पूरी तरह से सावधानी और सतर्क रहना है, आग और पानी से खेला नहीं जाता| समाज के हर तबके को वैक्सीन लगाई जा रही है, किसी से कोई भेदभाव नहीं है, जो वैक्सीन पांच हजार रुपए की है वह देशवासियों को फ्री में लगाई जा रही है|



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,'प्रदेश की छवि को एक नई दिशा में ले जाने के लिए अभी बहुत कुछ करना है, चार साल पहले जब उत्तर प्रदेश के बाहर जाते थे तो प्रदेश के लिए क्या राय बनती थी और अब राय क्या है| जीरो टॉलरेंस की जो नीति पार्टी की थी वह आज दिख रही है, गुंडे-माफिया आज दूसरे राज्यों में मुंह छिपाए बैठे हैं| 




योगी आदित्यनाथ ने कहा,'''ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' में उत्तर प्रदेश 2016-17 में 14वें स्थान पर था। क्या कोई 14वें नंबर पर निवेश करेगा या पहले 3 स्थान पर करेगा। आज उत्तर प्रदेश 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' में दूसरे स्थान पर है| प्रदेश के अंदर हुए विकास के कार्यों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में तेजी आई है, आज प्रदेश का राजस्व 1 लाख करोड़ रुपए का है|




मुख्यमंत्री ने कहा,'''जो गुंडे सत्ता का सरपरस्त बनकर सत्ता का संचालन करते थे। आज वे दूसरे राज्यों में जाकर अपनी जान की भीख मांगकर वहां मुँह छुपाए बैठे हुए हैं। यह सत्ता की धमक है और यह धमक केवल भाजपा दे सकती है कोई और नहीं दे सकता है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।