मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बेरोजगारी को लेकर सड़कों पर युवाओं के उतरने के बाद CM योगी ने सभी विभागों से माँगा रिक्त पदों का ब्योरा, 6 माह में नियुक्ति पत्र वितरित करने का निर्देश

लखनऊ: बेरोजगारी को लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं की मुहिम का प्रदेश की योगी सरकार पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है| शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को रिक्त पदों का विवरण उपलब्ध कराने…

बेरोजगारी को लेकर सड़कों पर युवाओं के उतरने के बाद CM योगी ने सभी विभागों से माँगा रिक्त पदों का ब्योरा, 6 माह में नियुक्ति पत्र वितरित करने का निर्देश
बेरोजगारी को लेकर सड़कों पर युवाओं के उतरने के बाद CM योगी ने सभी विभागों से माँगा रिक्त पदों का ब्योरा, 6 माह में नियुक्ति पत्र वितरित करने का निर्देश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: बेरोजगारी को लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं की मुहिम का प्रदेश की योगी सरकार पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है| शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को रिक्त पदों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि अब तक हुईं तीन लाख भर्तियों की तरह ही पारदर्शी तरीके से अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू करें और अगले छह महीने में नियुक्ति पत्र बांटें। उन्होंने कहा है कि बीते साढ़े तीन वर्ष में संपन्न 03 लाख पदों पर चयन प्रक्रिया के अनुरूप आगामी 03 माह में भर्ती प्रक्रिया संचालित करते हुए 06 माह में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएं।





योगी सरकार ने बताया,''मार्च 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस विभाग उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अंतर्गत 1,37,253 नियुक्तियां की जा चुकी हैं।बाकी अन्य विभागों में हुई नियुक्तियों को मिलाकर अब तक वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर कुल 2,94,080 नियुक्तियां की जा चुकी हैं एवं पुलिस विभाग की 16,629 एवं बेसिक शिक्षा विभाग की 69,000 भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं।इस प्रकार 2,94,080 भर्ती किए गए पदों एवं 85,629, प्रक्रियाधीन भर्तियों का कुल योग 3,79,709 है|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।