मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोरखपुर में अपहृत 5वीं के छात्र की हत्या पर विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा, कहा-संवेदनशीलता बची हो तो इस्तीफा सौंप दीजिए

लखनऊ: गोरखपुर में रविवार को 5वीं के छात्र की अपहरण के बाद सोमवार को हत्या कर दी गई है। सोमवार की शाम पोटलिया गांव के पास से पुलिस ने उसके शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को हिरा…

गोरखपुर में अपहृत 5वीं के छात्र की हत्या पर विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा, कहा-संवेदनशीलता बची हो तो इस्तीफा सौंप दीजिए
गोरखपुर में अपहृत 5वीं के छात्र की हत्या पर विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा, कहा-संवेदनशीलता बची हो तो इस्तीफा सौंप दीजिए | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  गोरखपुर में रविवार को 5वीं के छात्र की अपहरण के बाद सोमवार को हत्या कर दी गई है। सोमवार की शाम पोटलिया गांव के पास से पुलिस ने उसके शव को बरामद कर लिया है।  पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है। उन लोगों की निशानदेही पर शव को बरामद किया गया है।5वीं के छात्र की हत्या को लेकर विपक्ष ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है



उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में जगंलराज कायम होने की बात कही है, वहीं समाजवादी पार्टी ने सीएम योगी के इस्तीफे योगी का माँग की है| उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट करते हुए कहा है कि,' पिपराइच गोरखपुर के पान विक्रेता के अपहृत बेटे बलराम गुप्ता की अपहरणकर्ताओं ने हत्या कर दी। कानपुर के अपहरण कांड के बाद गोरखपुर अपहरण कांड में एक और बेगुनाह को अपनी जान गंवानी पड़ी। उप्र 'जंगलराज' की गिरफ्त में है, सरकार अपना चेहरा चमकाने में व्यस्त है|...ऐसे में कानून - व्यवस्था को दम तोड़ना ही था।  मुख्यमंत्री जी ! संवेदनशीलता बची हो तो इस्तीफा सौंप दीजिए। 




वहीं सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा है कि,''गोरखपुर से अपहृत बच्चे की हत्या का समाचार बेहद दर्दनाक व दुखद है. शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना.  लगातार अपहरण और हत्याओं के बावजूद भी भाजपा सरकार का निर्लज्ज मौन और निष्क्रियता प्रश्नचिन्ह के घेरे मे है. #नहीं_चाहिए_भाजपा #NoMoreBJP




समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा,'''यह तो हद हो गई! मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अगवा 14 साल के बच्चे को बचाया न जा सका, उसकी हत्या हो गई, दुखद! लगातार गोरखपुर में मौजूद रहने के बावजूद सीएम नहीं कर सके मासूम की रक्षा तो, दें दे इस्तीफा, शर्मनाक! एक मां की कोख फिर चढ़ी जंगलराज की भेंट, संवेदना!, हो न्याय।




इससे पहले गोरखपुर में पांचवीं के छात्र बलराम के अपहरण और हत्‍या को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार पर सीधा हमला किया है। एक ट्वीट के जरिए प्रियंका गांधी ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपी में हर दिन गुंडाराज के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि सीएम के गृह क्षेत्र में अपहरण की घटना घटी है। 



गोरखपुर अपहरण कांड के अलावा प्रियंका गांधी ने कासगंज में प्रधान परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्‍या कर दिए जाने पर भी सरकार को घेरा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा,'क्या यूपी के मुखिया ने खबरें देखना छोड़ दिया है? क्या गृह विभाग में बैठे लोगों के सामने ये खबरें नहीं जाती? यूपी में हर दिन गुंडाराज के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। सीएम के गृहक्षेत्र में अपहरण की घटना घटी है। कासगंज में हत्याकांड। लेकिन दिखावे के लिए कुछ ट्रांसफर के अलावा.... और कुछ होता ही नहीं है। जंगलराज बढ़ता जा रहा है। 





गौरतलब है कि,''गोरखपुर में रविवार को 5 वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। सोमवार की शाम पोटलिया गांव के पास से पुलिस ने उसके शव को बरामद कर लिया है।  पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है। उन लोगों की निशानदेही पर शव को बरामद किया गया है। 




SSP गोरखपुर सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि,पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल छत्रधारी गांव से 14 साल के लड़के को अपहरण करके 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने लड़के को मारकर लाश को बोरे में डालकर  केवटहिया में नाले के पास फेक दिया। मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है|





बता दें कि, ''पिपराइच इलाके के जंगल क्षेत्र धारी टोला मिश्रौलिया से रविवार को पांचवी के छात्र बलराम गुप्त को अगवा कर एक करोड़ की फिरौती मांगी गई थी| रविवार शाम 5:00 बजे परिजनों की सूचना देने के बाद बच्चे की तलाश पिपराइच पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ एसटीएफ को भी लगाया गया था। मामले में जंगल दूषण से मुर्गा कारोबारी मोबाइल सिम बेचने वाले दुकानदार और एक प्रॉपर्टी डीलर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही थी।इस बीच खबर आई 14 वर्ष के पांचवी के छात्र बलराम गुप्त को अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मिश्रौलिया निवासी महाजन गुप्ता चौराहे पर पान की दुकान चलाते हैं। उन्होंने कुछ दिन पूर्व एक जमीन बीस लाख रुपये में बेची है। उनका बेटा बलराम गुप्ता पास के ही एक प्राइवेट स्कूल में का छात्र था।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।