लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 7042 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 92 हजार 029 पर पहुँच गई है| राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 66,317 है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 94 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 4206 हो चुकी है|
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,' पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7042 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव मामलों की कुल संख्या 66,317 है। जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 2,21,506 हो गई है। रिकवरी का प्रतिशत 75.85 है|कल प्रदेश में 1,49,311 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 70,66,208 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है|
यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,वर्तमान में जो कोविड कंमाड सेंटर है उसे परिवर्तित करके प्रयागराज में कुंभ के समय निर्मित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का उपयोग करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है|