मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी में बीते 24 घंटों में आए COVID-19 के 6239 नए केस और 80 मौतें, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 3 लाख 12 हजार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 6239 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प…

यूपी में बीते 24 घंटों में आए COVID-19 के 6239 नए केस और 80 मौतें, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 3 लाख 12 हजार
यूपी में बीते 24 घंटों में आए COVID-19 के 6239 नए केस और 80 मौतें, कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 3 लाख 12 हजार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 6239 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख 12 हजार 036 पर पहुँच गई है| राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 68,122 है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 80 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 4429 हो चुकी है|




यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,' 'पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6239 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव मामलों की कुल संख्या 68,122 है। जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 2,39,485 हो गई है। संक्रमित लोगों में से 4429 लोगों की अभी तक मृत्यु हुई है| मोहन प्रसाद ने बताया,'प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 68,122 है जिनमें से 36,329 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 1,53,543 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है, जिसमें से 1,17,214 का होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है|





यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,'उत्तर प्रदेश 75 लाख टेस्ट करने वाला पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि टेस्टिंग की संख्या को 1 करोड़ तक ले जाना है। 30 सितंबर से पहले यूपी 1 करोड़ टेस्ट करने वाला पहला राज्य होगा। अब प्रतिदिन 2 लाख टेस्ट करने की तैयारी है| अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,''विशेष सुरक्षा बल गठित करने का आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है। एक रोडमैप डीजीपी साहब से मांगा गया है। इस सुरक्षा बल को गठित करने का आधार यह है कि उच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि जो सिविल कोर्ट हैं वहां एक विशेष सुरक्षा बल हो|














tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।