मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी में COVID-19 संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1 लाख के पार, कोरोना से मरने वालों की संख्या पहुंची 1817

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 2,983 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर…

यूपी में COVID-19 संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1 लाख के पार, कोरोना से मरने वालों की संख्या पहुंची 1817
यूपी में COVID-19 संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 1 लाख के पार, कोरोना से मरने वालों की संख्या पहुंची 1817 | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 2,983 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100,310 पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 39 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 1817 हो चुकी है| 





यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,''उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2983 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं, सक्रिय मामलों की कुल संख्या 41222 हो गई है। अब तक कोरोना से कुल 57271 मरीज़ ठीक हो चुके हैं। कोरोना से 1817 लोगों की मौत हुई है|कल प्रदेश में 66713 सैंपल्स की जांच की गई है और अब तक प्रदेश में 26,89,973 टेस्ट किए जा चुके हैं|




अमित मोहन प्रसाद ने बताया,''अब तक आरोग्य सेतु एप से अलर्ट जारी होने पर हम  7,00,220 लोगों को कॉल करके आगाह कर चुके हैं|अब तक प्रदेश में 58,947 कोविड हेल्प डेस्क बनाए जा चुके हैं, जिनकी सहायता से अब तक 2,75,320 लक्षणात्मक लोगों की पहचान की जा चुकी है|



पिछले 24 घंटे में महाराजगंज में कुछ क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुआ। प्रदेश में अब 16जनपद- बाराबंकी, अयोध्या, कुशीनगर, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़, मऊ, बस्ती, गोंडा, संत कबीर नगर, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, अंबेडकर नगर और बलरामपुर बाढ़ प्रभावित हैं|इन 16 जनपदों में 777 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं :यूपी राहत आयुक्त, संजय गोयल




मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में लगातार राहत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। 151 शरणालय स्थापित किए गए हैं। करीब 10090 राशन किट का वितरण किया गया है। पिछले 24 घंटे में 18000 फूड पैकेट का वितरण किया गया है|बचाव कार्य हेतु 1129 नाव विभिन्न जनपदों में लगाई गई हैं। 653 बाढ़ चौकियों के माध्यम से बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है :उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त, संजय गोयल








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।