मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

“दिल्ली में बैठे लोग हताश...”: आजम खान के ठिकानों पर IT रेड पर राम गोपाल यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आज़म खान से जुड़े कई परिसरों पर आईटी की छापेमारी पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "ऐसा लगता है दिल्ली में बैठे लोग हताशा में कदम उठा रहे हैं। आज़म खान के खिलाफ उत्…

“दिल्ली में बैठे लोग हताश...”: आजम खान के ठिकानों पर IT रेड पर राम गोपाल यादव
“दिल्ली में बैठे लोग हताश...”: आजम खान के ठिकानों पर IT रेड पर राम गोपाल यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आज़म खान से जुड़े कई परिसरों पर आईटी की छापेमारी पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "ऐसा लगता है दिल्ली में बैठे लोग हताशा में कदम उठा रहे हैं। आज़म खान के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पहले ही सैकड़ों, फर्जी मुकदमे कायम किए गए हैं। जहां तक IT के छापे की बात है तो मुझे नहीं लगता की आज़म जैसे ईमानदार व्यक्ति के यहां ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए... यह दुखद है।"


प्रवर्तन निदेशालय और आयकर (आईटी) विभाग ने बुधवार सुबह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। आईटी छापे कथित तौर पर अल जौहर ट्रस्ट से संबंधित थे, जिसके अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान हैं। आयकर विभाग का रामपुर, मेरठ, लखनऊ और गाजियाबाद सहित शहरों में तलाशी चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि, जाँच एजेंसी 'मध्य प्रदेश' में भी कुछ परिसरों की तलाशी ले रही है|


यह भी पढ़ें: सपा नेता आजम खान से जुड़े कई ठिकानों पर ED और IT की छापेमारी


समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग (आईटी) की छापेमारी पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,''केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार केन्द्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार जितनी कमज़ोर होगी, विपक्ष पर छापे उतने बढ़ते जायेंगे। उन्होंने कहा,''घोसी विधानसभा उपचुनाव की करारी हार से पूरी भाजपा और बौखला गयी है। भाजपा सरकार विपक्षी एकजुटता और इंडिया गठबंधन से डरी हुई है।


यह भी पढ़ें: “सरकार जितनी कमजोर होगी....”: आजम खान के ठिकानों पर IT रेड पर अखिलेश का वार


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी एकजुटता और इंडिया गठबंधन से डरी हुई है। घोसी विधानसभा उपचुनाव की करारी हार से पूरी भाजपा और बौखला गयी है। सरकार जितनी कमजोर होगी, विपक्ष पर छापे उतने ही बढ़ते जाएंगे। सरकार तानाशाही और केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग बंद करें। भाजपाई याद रखे तानाशाहों के अहंकार का अंत अवश्य होता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी, तानाशाही आचरण वाली भाजपा सरकार को करारा जवाब देगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।