भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया | भरतपुर जिले के हंतरा के पास जयपुर-आगरा राजमार्ग पर एक ट्रेलर वाहन के बस से टकरा जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार यात्री गुजरात के भावनगर से उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर हंतरा गांव के पास ट्रेलर ने श्रद्धालुओं से भरी खड़ी बस को टक्कर मार दी, जिससे 12 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। टक्कर के समय कुछ यात्री बस में थे जबकि कुछ बाहर खड़े थे"| यात्री गुजरात के भावनगर से उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रहे थे। एक्सीडेंट के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए| पुलिस ने घायलों को भरतपुर जिले के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराय
मरने वालों में 11 लोगों की पहचान हुई है जिनके नाम, अंतू भाई (55) पुत्र लालजी भाई, नंदराम भाई; लल्लू भाई पुत्र मथुर भाई; भारत भाई पुत्र भीखा भाई; लालजी भाई पुत्र मनजी भाई; अम्बा बेन पत्नी झीणा भाई; कम्बु बेन पत्नी पोपल भाई;रामु बेन पत्नी अरविंद भाई दागी; मधु बेन पत्नी लाल जी भाई;अंजू बेन पत्नी थापा भाई और बानू बेन है|
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रतपुर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है| PM मोदी ने राजस्थान के भरतपुर में सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए Pप्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी। घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने अपने ट्वीट में कहा -
‘राजस्थान के भरतपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें गुजरात से धार्मिक यात्रा पर गए जिन श्रद्धालुओं को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिवारजनों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
प्रधानमंत्री ने भरतपुर में दुर्घटना के कारण जान गंवाने वाले लोगों के प्रत्येक परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) की ओर से 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि को स्वीकृति दे दी है।
सीएम गहलोत ने कहा, ‘भरतपुर में गुजरात से धार्मिक यात्रा आए श्रद्धालुओं की बस और ट्रेलर की टक्कर में 11 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। पुलिस-प्रशासन मौके पर है एवं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगतजनों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर सभी घायलों को जल्द स्वस्थ करें।’
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।