मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने सपा अध्यक्ष से की मुलाकात, बोले-अखिलेश सभी मायनों में सच्चे नेता हैं

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से डब्लू डब्लू ई रेसलर श्री दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने भेंट की। ख…

दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने सपा अध्यक्ष से की मुलाकात, बोले-अखिलेश सभी मायनों में सच्चे नेता हैं
दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने सपा अध्यक्ष से की मुलाकात, बोले-अखिलेश सभी मायनों में सच्चे नेता हैं | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से डब्लू डब्लू ई रेसलर श्री दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने भेंट की। खली ने कहा कि सोशलिस्ट नेता अखिलेश यादव के करिश्माई व्यक्तित्व और ऊर्जा को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता है। वे सभी मायनों में सच्चे नेता हैं।



खली ने समाजवादी पार्टी के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। उनका कहना था कि बतौर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने खेल और जिमनास्ट से जुड़े प्रतिभाशाली नौजवानों को बेहतर अवसर प्रदान किया है। लखनऊ में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आये श्री खली ने समाजवादी पार्टी कार्यालय आकर अपने अनुभव साझा किए।



अखिलेश यादव ने कहा खेल-खिलाड़ी के प्रति समाजवादी पार्टी में सम्मान की भावना हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में खिलाडि़यों को सम्मानित करने के साथ उन्हें आर्थिक मदद भी उदारता पूर्वक दी गई थी। प्रदेश का सर्वोच्च सम्मान ‘यशभारती‘ से भी खिलाडि़यों को सम्मानित किया गया। सन् 2022 के चुनावों के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर खेलों को और ज्यादा बढ़ावा दिया जाएगा।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।