मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

परिवार डेवलपमेंट ऑथोरिटी' है समाजवादी पार्टी का PDA : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "उनका(समाजवादी पार्टी) PDA परिवार डेवलपमेंट ऑथोरिटी है। उनका PDA पिछड़े, अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए नहीं है... 2024 के चुनाव में समाजवाद…

परिवार डेवलपमेंट ऑथोरिटी' है समाजवादी पार्टी का PDA : केशव प्रसाद मौर्य
परिवार डेवलपमेंट ऑथोरिटी' है समाजवादी पार्टी का PDA : केशव प्रसाद मौर्य | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "उनका(समाजवादी पार्टी) PDA परिवार डेवलपमेंट ऑथोरिटी है। उनका PDA पिछड़े, अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए नहीं है... 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनने की तैयारी कर चुकी है..."





समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "हाल ही हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव देखा।...हमने यूपी का चुनाव भी देखा था उसमें भी किस तरीके से बीजेपी ने बेईमानी की और बेईमानी अगर इस तरीके से होगी तो लोकतंत्र कहा सुरक्षित है। जो आज मेयर का चुनाव जीतने के लिए ये तरीका अपना रहे हैं और इससे पहले यूपी में जितने चुनाव हुए उसमें भी बीजेपी ने बड़े पैमाने पर बेईमानी की।...इसलिए हमारा जनता से अपील है कि 2024 का चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है..."





अखिलेश यादव ने कहा,"भारतीय जनता पार्टी का सबसे खतरनाक परिवार है, उस परिवार की कोई चर्चा ही नहीं करते। जो नफरत फैला रहा है, हमारी संस्कृति को खराब करने का काम कर रहा है। समाज को सबसे ज्यादा बांटने का काम भारतीय जनता पार्टी का परिवार कर रहा है।"




अखिलेश यादव ने कहा,"अधिकारी लूट रहे हैं, मुख्यमंत्री जी खुद स्वीकार कर रहे हैं कि गोरखपुर में बहुत भूमाफिया आ गए हैं। जो भूमाफिया हैं भाजपा  में बहुत पनप रहे हैं, कोई जिला ऐसा नहीं बचा जहां पर बड़े पैमाने पर भूमाफिया काम ना कर रहे हो। विकसित भारत अगर आप बनाना चाहते हैं तो विकसित देशों की हम कुछ नकल करें। अमेरिका जैसा देश ये आजादी देता है कि आप कैसे वोट डाले, जर्मनी बैलट से वोट डाल रहा है, जापान जहां ईवीएम बनी वह बैलट से वोट डाल रहा है। आपके देश में बैलट से वोट क्यों नहीं?"



अखिलेश यादव ने कहा,"यह कार्यवाहक कानून व्यवस्था है। इसीलिए जो जीरो टॉलरेंस का नारा देते हैं, कानून व्यवस्था जीरो हो गई है। एनसीआरबी का आंकड़ा देखें तो महिलाएं सबसे ज्यादा पीड़ित, दु:खी हैं। जबसे ये सरकार आई है 1 लाख किसानों ने आत्महत्या की।"








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।