मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

किसान आंदोलन: इधर कृषकी जिंदगी पर बन रही है... मुफलिसी में है मेहनतकश यहां पर, पैसे वालों की चकाचक छन रही है, अखिलेश यादव का PM मोदी पर तंज

लखनऊ: कृषि कानूनों को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर पहुंचे हैं|वहां उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के हंडिया (प्रयागराज) - राजातालाब (वाराणसी) खंड की…

किसान आंदोलन: इधर कृषकी जिंदगी पर बन रही है... मुफलिसी में है मेहनतकश यहां पर, पैसे वालों की चकाचक छन रही है, अखिलेश यादव का PM मोदी पर तंज
किसान आंदोलन: इधर कृषकी जिंदगी पर बन रही है... मुफलिसी में है मेहनतकश यहां पर, पैसे वालों की चकाचक छन रही है, अखिलेश यादव का PM मोदी पर तंज | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: कृषि कानूनों को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर पहुंचे हैं|वहां उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के हंडिया (प्रयागराज) - राजातालाब (वाराणसी) खंड की 6 लेन चौड़ीकरण परियोजना का उद्घाटन किया और देव दीपावली महोत्सव के लिए राज घाट में हिस्सा लिया|




समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर शायराना अंदाज में PM मोदी पर तंज कसा है| अखिलेश यादव ने कहा कि,'' इधर कृषकी जिंदगी पर बन रही है, उधर देवों की दिवाली मन रही है,....दिल बहुत छोटा है इस अनुपात में तो...नाप जिसके सीने की छप्पन रही है, मुफलिसी में है मेहनतकश यहां पर पैसे वालों की चकाचक छन रही है,  है उधर हलधर, इधर बन्दूक वाले दीपक आंधी में लड़ाई ठन रही है|




अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,इधर कृषकी जिंदगी पर बन रही है,  उधर  देवों की दिवाली मन रही है, दिल बहुत छोटा है इसअनुपात में तो, नाप जिसके सीने की छप्पन रही है, मुफलिसी में है मेहनतकश यहां पर, पैसे वालों की चकाचक छन रही है, हैं उधर हलधर, इधर बन्दूक वाले दीपक आंधी में लड़ाई ठन रही है — उदय प्रताप सिंह




आज हमीरपुर के मुस्करा गांव के किसानों से ‘किसान संवाद‘ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि किसान अगर खुशहाल नहीं है तो देश तरककी नहीं कर सकता है। खाद्य की आपूर्ति कर किसानों ने कोविड-19 के संक्रमण काल में काफी मदद की। लेकिन भाजपा राज में किसान दुःखी हैं। भाजपा ने उसका भरोसा तोड़ा है। नोटबंदी और जीएसटी से किसानों के हाथ खाली है। किसान को न तो मक्का, धान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला और नहीं उसकी आय दुगनी हुई। समाजवादी पार्टी ने जो मंडिया बनवाई उन्हें भी समाप्त कर दिया। किसान कहां जाए?




यादव ने कहा कि कृषि सुधार सम्बंधी कानून धोखा है। भाजपा ने भारत की बदनामी कराई है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इस किसान विरोधी सरकार को हटाएंगे। लाकडाउन में 90 मजदूरों के मरने पर समाजवादी पार्टी ने एक-एक लाख रूपए की मदद की। बुन्देलखण्ड का किसान गरीब है। महोबा में किसानों की आत्महत्या के मामले की जांच कराई गई थी।



अखिलेश यादव ने ददरी में पूर्व प्रधान की हत्या का संज्ञान लिया और अब तक उनकी कोई सहायता नहीं होने पर एक लाख रूपए की मदद दिलाने का आश्वासन दिया। ‘किसान संवाद‘ कार्यक्रम वृंदावन साहू तथा करन साहू के खेत में हुआ।




इससे पहले सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि,''रातें कर दीं हैं उनकी काली, जो भरते सबकी थाली हैं उनसे मिलने का वक़्त नहीं, पर ढोंग के उत्सव जारी हैं| अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,'रातें कर दीं हैं उनकी काली, जो भरते सबकी थाली हैं ....उनसे मिलने का वक़्त नहीं, पर ढोंग के उत्सव जारी हैं|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।