मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अखिलेश यादव ने की हमीरपुर के किसानों से VC के जरिए बातचीत, बोले- किसान खुशहाल नहीं है तो देश की तरक्की नहीं

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज हमीरपुर के राठ विधानसभा क्षेत्र के मुस्करा गांव के किसानों से ‘किसान संवाद‘ कार्यक्रम के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के…

अखिलेश यादव ने की हमीरपुर के किसानों से VC के जरिए बातचीत, बोले- किसान खुशहाल नहीं है तो देश की तरक्की नहीं
अखिलेश यादव ने की हमीरपुर के किसानों से VC के जरिए बातचीत, बोले- किसान खुशहाल नहीं है तो देश की तरक्की नहीं | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज हमीरपुर के राठ विधानसभा क्षेत्र के मुस्करा गांव के किसानों से ‘किसान संवाद‘ कार्यक्रम के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। किसान संवाद‘ कार्यक्रम में क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान अगर खुशहाल नहीं है तो देश तरक्की नहीं कर सकता है। खाद्य की आपूर्ति कर किसानों ने कोविड-19 के संक्रमण काल में काफी मदद की। लेकिन भाजपा राज में किसान दुःखी हैं। भाजपा ने उसका भरोसा तोड़ा है। नोटबंदी और जीएसटी से किसानों के हाथ खाली है। किसान को न तो मक्का, धान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला और नहीं उसकी आय दुगनी हुई। समाजवादी पार्टी ने जो मंडिया बनवाई उन्हें भी समाप्त कर दिया। किसान कहां जाए?



 यादव ने कहा कि कृषि सुधार सम्बंधी कानून धोखा है। भाजपा ने भारत की बदनामी कराई है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इस किसान विरोधी सरकार को हटाएंगे। लाकडाउन में 90 मजदूरों के मरने पर समाजवादी पार्टी ने एक-एक लाख रूपए की मदद की। बुन्देलखण्ड का किसान गरीब है। महोबा में किसानों की आत्महत्या के मामले की जांच कराई गई थी।



अखिलेश यादव ने ददरी में पूर्व प्रधान की हत्या का संज्ञान लिया और अब तक उनकी कोई सहायता नहीं होने पर एक लाख रूपए की मदद दिलाने का आश्वासन दिया। ‘किसान संवाद‘ कार्यक्रम वृंदावन साहू तथा करन साहू के खेत में हुआ।




ग्राम कुल्हडा के जगमोहन राजपूत ने कहा कि किसान आवारा, पशुओं से परेशान हैं। खेत बचाना मुश्किल है। मुस्करा गांव के अली बख्श मंसूरी ने बताया कि नहर में पानी नहीं है। इसी गांव के राम विलास शुक्ला दद्दा ने कहा कि माइनर में पानी नहीं है। सिंचाई नहीं हो रही है। ग्राम इटालिया बाजार के राजनारायण लोधी ने कहा कि बीज, खाद, डीजल सब मंहगी है। खाद की एक हजार की बोरी दो हजार में हो गई है। बिजली के कटौती से पलेवा नहीं हो पा रही है। बिजली का मनमाना बिल आ रहा है। 



मुस्करा गांव के तेज प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि समाजवादी सरकार में गांव में लैपटाप मिला था। भाजपा सरकार में न्याय नहीं है। समाजवादी सरकार का काम बोलता है। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से क्या होगा? मुस्करा को लंदन कहने से वह लंदन नहीं हो जाएगा। कानून व्यवस्था बर्बाद है। अपराध बढ़ रहे हैं। सरकार मदद नहीं कर रही है।




‘किसान संवाद‘ कार्यक्रम में किसानों ने अखिलेश यादव से यह भी कहा कि 2022 में आपके मुख्यमंत्री होने और समाजवादी सरकार बनने पर ही हमारी तकलीफें दूर होंगी। भाजपाराज से तो कोई उम्मीद नहीं है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।