सपा में शामिल हुए BSP के पूर्व MLA अमर पाल शर्मा, भाजपा के दो नेता भी सपा में हुए शामिल
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए साहिबाबाद के पूर्व बसपा विधायक अमर पाल शर्मा ने आज अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
सपा में शामिल हुए BSP के पूर्व MLA अमर पाल शर्मा, भाजपा के दो नेता भी सपा में हुए शामिल | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए साहिबाबाद के पूर्व बसपा विधायक अमर पाल शर्मा ने आज अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। अमर पाल शर्मा ने 2022 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
अखिलेश यादव के अनुमोदन के पश्चात्प्र देश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज नगर मंत्री भाजपा लखीमपुर खीरी रोहित तिवारी उर्फ लिटिल तथा भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलामंत्री लखीमपुर मनीष तिवारी को भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
रोहित तिवारी उर्फ लिटिल तथा मनीष तिवारी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताई है और सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने के लिए जी जान से जुटने का विश्वास दिलाया है।
आज गोरखपुर की भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद ने समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अखिलेश यादव से भेंट की और शीघ्र ही समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने की इच्छा जताई।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 16 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।